यूपी न्यूज

Dev Deepawali 2024: आज 17 लाख दीयों से जगमग होंगे काशी के 84 घाट, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि 

आज काशी में देव दीपावली काशी में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे और नमो घाट का उद्घाटन करेंगे।
2 min read
Nov 15, 2024
Feature image

Dev Deepawali 2024: देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा को काशी में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज देव दिवाली के इस खास मौके पर काशी के 84 घाट पर 17 लाख दीये जलाए जाएंगे। इस खास पल का गवाह बनने के लिए लाखों की तादाद में लोग काशी में जुटेंगे। देव दीपावली उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे और वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे। 

लाखों दीयों से जगमग होंगे 84 घाट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काशी के 84 घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो शाम 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार होगा। 25 मिनट का थ्री डी लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग शो, लेजर लाइट एंड साउंड शो होगा। इसके अलावा दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चक गंगा आरती करेंगे और शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राजघाट पर 101 महिलाएं पहली बार गंगा आरती करेंगी। शीतला घाट पर मनोज तिवारी और नमो घाट पर कल्पना पटवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद देव दीपावली से जुड़े कार्यक्रम शुरू होंगे। इस मौके पर देश-दुनिया से 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों की आने की उम्मीद जताई गई है।

101 महिलाएं करेंगी मां गंगा की आरती 

इस बार पहली बार महिलाएं मां गंगा की आरती करेंगी। राजघाट पर 101 महिलाएं देव दिवाली के आयोजन को खास बनाएंगी। आज देव दीपावली की थीम 'जाति पंत अनेक, हम सनातनी एक' है. चाहे बुद्ध हो, जैन हों, गुरु नानक देव हों, कबीर दास और रविदास जी को भी दीपक समर्पित होंगे। पूरी दुनिया के लिए ये काफी हैरान कर देने वाली बात है कि आखिर 10 मिनट में लोग मैनुअली लाखों दीये को जला लेते हैं। इस नजारे को देखने के लिए देश-दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। 

Updated on:
15 Nov 2024 08:41 am
Published on:
15 Nov 2024 08:41 am