यूपी न्यूज

डीएम नेहा जैन कौन हैं? कानपुर अग्निकांड से पहले भी रहा है जिनका विवादों से नाता

Kanpur Dehat Agnikand: कानपुर देहात अग्निकांड में मां-बेटी की मौत के बाद से डीएम नेहा जैन के नाम की चर्चा है। नेहा जैन ने ही अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। झोपड़ी हटाने के दौरान मां बेटी की आग में जिंदा जलकर से मौत हो गई। इसके बाद से डीएम नेहा जैन सवालों के घेरे में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं नेहा जैन?

2 min read
Feb 17, 2023
कानपुर देहात डीएम नेहा जैन

14 फरवरी को कानपुर देहात में तहसील प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कृष्ण गोपाल दीक्षित के यहां पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। प्रशासन ने कृष्ण गोपाल के झोपड़ी पर बुलडोजर चला दिया। झोपड़ी गिरते ही उसमें आग लग गई।

झोपड़ी के अंदर कृष्ण गोपाल की पत्नी प्रमिला और 23 साल की बेटी नेहा मौजूद थी। दोनों आग में जिंदा जल गईं। वहीं कृष्ण गोपाल भी बुरी तरह से झुलस गए। यह मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव का है। इस अग्निकांड के बाद विपक्ष लगातार योगी सरकार को घेर रहा है।


नेहा जैन का डांस भी हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर डीएम नेहा जैन का वीडियो वायरल हो रहा है। नेहा जैन की यह डांस वाला वीडियो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। वीडियो को उस समय वायरल किया जा रहा है, जब घटना घटी है। इसकी टाइमिंग को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। यह वीडियो के कानपुर देहात महोत्सव का बताया जा रहा है।

कौन हैं नेहा जैन ?

IAS अफसर नेहा जैन की दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई- लिखाई दिल्ली में ही हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान से BDS की डिग्री हासिल की। डेंटिस्ट्री की डिग्री लेने के बाद उन्होंने कंसल्टेंट के तौर नौकरी शुरू कर दी। नेहा जैन बचपन से ही आईएएस बनना चाहता था। इसलिए उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए नौकरी के दौरान ही पढ़ाई करना शुरू कर दिया। 2014 में नेहा जैन ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली।

इन पदों पर रही हैं तैनात

IAS Neha Jain IMAGE CREDIT: Social Media

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने नेहा जैन पर लगाया था आरोप

IAS नेहा जैन अग्निकांड से पहले भी विवादों में रही हैं। दरअसल 12 दिसंबर को कानपुर में व्यापारी बलवंत की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। इसके बाद उन पर सवाल खड़े हुए थे। इसी मामले में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने डीएम से कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि प्रशासन पर डीएम का नियंत्रण नहीं है। इसके अलावा कानपुर महोत्सव में लगाए गए होल्डिंग में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर गायब दिखी थी। इस पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला पर डीएम नेहा जैन को कटघरे में खड़ा किया था। अब कानपुर अग्निकांड में उनका नाम सामने आ रहा है।

Updated on:
17 Feb 2023 03:50 pm
Published on:
17 Feb 2023 03:44 pm
Also Read
View All