17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चोर बाइक से भागेगा और पुलिस साइकिल से पीछा करेगी’, जयपुर पुलिस की गश्त पर संजय सिंह का बड़ा तंज

Sanjay Singh Jaipur Police: जयपुर पुलिस की साइकिल पेट्रोलिंग पर संजय सिंह का बड़ा तंज। बोले- चोर बाइक से भागेगा तो पुलिस साइकिल से कैसे पकड़ेगी? नीट पेपर लीक मामले पर भी सरकार को घेरा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

May 17, 2026

Sanjay Singh Jaipur Police, Jaipur Cycle Patrolling

जयपुर पुलिस की गश्त पर संजय सिंह का सरकार पर बड़ा तंज | फोटो सोर्स- IANS

Sanjay Singh Jaipur Police: जयपुर में पुलिस द्वारा शुरू की गई साइकिल पेट्रोलिंग को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मुहिम को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जयपुर पुलिस की साइकिल पेट्रोलिंग को एक 'तमाशा' बताते हुए कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संजय सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

'चोर बाइक से भागेगा और पुलिस साइकिल से पीछा करेगी'

संजय सिंह ने जयपुर पुलिस की इस नई मुहिम पर तंज कसते हुए कहा कि यह सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक मजाक है। उन्होंने कहा कि जयपुर में पुलिस साइकिल से पेट्रोलिंग कर रही है। अब कोई चोर बाइक से आएगा या किसी महिला के गले का हार छीनकर भागेगा, तो हमारी जयपुर पुलिस साइकिल से उसका पीछा करेगी? कोई गुंडा आकर बड़ी वारदात या हत्या करके निकल जाएगा और पुलिस साइकिल से उसके पीछे दौड़ेगी।

सिर्फ मोदी जी को खुश करने के लिए हो रहा तमाशा

संजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि यह सब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कल को कोई बड़ी घटना हो जाएगी तो पुलिस कहेगी कि साहब, आपने ही तो कहा था कि पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल मत करो, इसलिए हम साइकिल से ही दौड़ रहे थे और अपराधी भाग निकला। हर बात का तमाशा बना दिया गया है।

NEET और पेपर लीक मामले पर भी बोला हमला

साइकिल पेट्रोलिंग के बहाने संजय सिंह ने देश में चल रहे NEET और अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले पर भी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजकल देश में हर मुद्दे को 'देशभक्ति' से जोड़ दिया जाता है।
उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में एक ऐसी सरकार आई है जो युवाओं को दो-दो बार एग्जाम देने का मौका दे रही है। पहले छात्रों को सिर्फ एक बार परीक्षा देने को मिलती थी। लेकिन अब सरकार कहती है कि पेपर लीक हो गया तो कोई बात नहीं, चलो फिर से परीक्षा दो। इसके बाद फिर पेपर लीक होगा, फिर परीक्षा देना।