यूपी न्यूज

दरिंदा बना पति: पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने इस बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Nov 07, 2024

शक एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को हैवान बना देता है। ऐसा ही मामला यूपी के जालौन से सामने आया है। शादी के बाद पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बच्चों ने जब अपनी मां को खून से लथपथ देखा तो वह चीखते हुए घर से बाहर आ गए। आस-पास के लोगों ने बच्चों को चीखते हुए देखा तो सब लोग घर के पास इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

शक होने पर पति ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन

ये पूरा मामला जालौन के कलार क्षेत्र के ग्राम मानपुर का है। यहां रहने वाले अमर सिंह ने पत्नी कुसुमा के साथ कोर्ट मैरिज किया था। वह मजदूरी करके लोगों का पेट भरता था। बुधवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े के कारण पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन काट दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। पति ने कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। वह बात-बात पर घर से भाग जाने की धमकी देती थी। इस बात से तंग आकर उसने महिला की हत्या कर दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की मां ने बताया कि उनकी आठ बेटियों की शादी मानपुर गांव में हुई है। उन्होंने बताया कि आए दिन उनकी बेटी और दामाद में झगड़ा हुआ करता था। उन्होने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की पर कोई असर नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर