IAS अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया है।
फिल्मों में एक्टिंग के शौकीन IAS अभिषेक ने इस्तीफा दे दिया है। IAS अभिषेक गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक ड्यूटी के दौरान कार के सामने फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। इसके चलते उन्हें सस्पेंड होना पड़ा था। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की डीएम हैं।
IAS अभिषेक सिंह एक्टिंग के शौकीन हैं। वह कई फिल्मों और एलबम में काम कर चुके हैं। अभी हाल ही में जौनपुर में उन्होंने गणेश महोत्सव का आयोजन कराया था। इस कार्यक्रम में मुंबई के तमाम फिल्मी कलाकार शामिल हुए थे। अभिषेक सिंह इस्तीफे के बाद अब राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, 57 जिलों में मॉडल स्कूल की होगी शुरूआत
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे IAS अभिषेक
अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। जानकारी के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आईएएस अभिषेक की बतौर ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान उन्होंने एक सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर था। इसके बाद ये मामला तूल पकड़ा और उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया गया था।
विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारी के आचरण को ठीक नहीं माना गया था। हालांकि, उसके बाद अभिषेक सिंह ने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारी को निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
दिल्ली सरकार ने भेज दिया था मूल कैडर
अभिषेक सिंह को साल 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की समय सीमा 2 साल के लिए बढ़ा दी गई। इसके बाद वह मेडिकल लीव पर चले गए। 19 मार्च 2020 को दिल्ली सरकार ने अभिषेक सिंह को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। इसके बाद भी वह लंबे समय तक यूपी में जॉइनिंग नहीं की।
10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने IAS अभिषेक सिंह का पक्ष मांगा। लेकिन अभिषेक सिंह की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच, 30 जून 2022 को अधिकारी ने यूपी में जॉइनिंग की हामी दी। IAS अभिषेक सिंह ने दिल्ली से रिलीज होने के बाद भी यूपी के नियुक्ति विभाग में अपनी योगदान की आख्या नहीं दी थी। इसके बाद यूपी सरकार ने उनके इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली 1968 के नियम 3 का उल्लंघन माना और IAS अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर राजस्व परिषद से जोड़ दिया।
'दिल तोड़ के' गाने से रातोंरात सुर्खियों में आए थे अभिषेक सिंह
एक्टिंग के शौकीन अभिषेक सिंह 'दिल तोड़ के' सॉन्ग से रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। ये सॉन्ग गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है और फेमस सिंगर बी प्राक ने गाया है। जुलाई 2020 में टी सीरीज ने इस गाने को रिलीज किया था। इसके बाद IAS अभिषेक को सिंगर जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुए गाने 'तुझे भूलना तो चाहा...' में देखा गया। इसके साथ अभिषेक सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के सीजन-2 में भी काम किया है।