यूपी न्यूज

IMD heavy rain alert: कानपुर में झूम कर बरसे बादल, हो रही मूसलाधार बारिश, जानें 27 जून का मौसम

मौसम विभाग ने मानसून (monsoon update 2024) को लेकर नया अपडेट दिया है। जिसके अनुसार यूपी में बुंदेलखंड के रास्ते मानसून 2024 प्रवेश करेगा। कानपुर में (UP pre monsoon rain) आज रात 70% बारिश होने का अनुमान है। कल भी मौसम में नमी रहेगी।

2 min read
Jun 26, 2024

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है। जिसके अनुसार अब मानसून 2024 बुंदेलखंड के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। समाचार लिखे जाने तक कानपुर में जोरदार बारिश हो रही है। लोग लोग प्री मानसून बारिश का आनंद ले रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में 33 मिली मीटर बारिश हुई है। ‌चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम में वैज्ञानिक के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 30 जून तक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। आज रात कानपुर में गरज चमक के साथ 70% बारिश होने की भी संभावना है। आगामी 27 जून को दिन और रात में बारिश होने के विषय में जानकारी दी गई है।‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश यानी 70% होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 27 जून का मौसम?

गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। 70% बारिश होने का भी अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी बादल गरजने की संभावना है। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बीच 60% बारिश होने की संभावना है। ‌

Published on:
26 Jun 2024 07:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर