यूपी न्यूज

जाखलौन रेप कांड में एसपी की फटकार के बाद महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

ललितपुर जिले के थाना जाखलौन के अन्तर्गत एक किशोरी के साथ कुछ मनचलों ने गैंग रेप किया। गैंगरेप के बाद नाबालिग किशोरी ने अपने पिता के साथ थाना जाखलौन पुलिस को उक्त मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग उठाई।
2 min read
Oct 05, 2022
police.png

ललितपुर हाईप्रोफाइल रेप कांड में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी की फटकार के बाद आखिरकार थाना जाखलौन पुलिस ने तथाकथित महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के बाद तथाकथित साजिशकर्ता महिला सुमन सेन पत्नी देश सेन और बलात्कारी राजेश लोधी पुत्र रामपाल लोधी के खिलाफ धारा 376, 328, 506, 120बी तथा 345 एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

थाना जागरण पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना स्वयं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाई।

गौरतलब है कि पीड़िता के साथ दो बार रेप किया गया है जिसमें एक बार आपसी राजे नामा हो गया था और मामला पंजीकृत नहीं हो पाया था लेकिन दूसरी बार एक महिला की साजिश से फिर उसे बलात्कार का शिकार बनाया गया है जो गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

दरअसल मामला थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में करीब पांच दिन पूर्व नाबालिग किशोरी के साथ उस समय गांव के ही मनचले युवकों ने एक महिला के सहयोग से उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद नाबालिग किशोरी ने अपने पिता के साथ थाना जाखलौन पुलिस को उक्त मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग उठाई थी लेकिन थानेदार लगातार मामले को टालता रहा।

इसी बीच सोमबार को उसकी हालत बिगड़ गई थी जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उक्त घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंचे थे और पीड़िता का हाल भी जाना था। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद जाखलौन थाना अध्यक्ष को जमकर लताड़ लगाई और तत्काल मामला पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए ।

जिसके बाद थाना जाखलौन पुलिस ने तत्काल पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया और तत्काल महिला सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । हालांकि पीड़िता के पिता ने 4 लोगों पर साजिश के तहत अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया था।

Updated on:
05 Oct 2022 05:06 pm
Published on:
05 Oct 2022 05:05 pm
Also Read
View All
Constable Akhilesh Tripathi: एक ही नाम की गलती से 166 दिन जेल में रहा सिपाही, 28 साल पहले मर चुके आरोपी की जगह हुई गिरफ्तारी

Brij bhushan singh: मुलायम परिवार को लेकर बृजभूषण बोले- मैं अपने बच्चों से कहता था, संस्कार क्या होते हैं? इस परिवार से जाकर सीखो

अयोध्या राम मंदिर की पूजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड, जानिए 15 अगस्त से क्या-क्या बदलेगा

Badaun Doctor Beaten: डॉक्टर को शराबी बताकर पीटा, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिला एल्कोहल, अखिलेश ने AI से आरोपियों की पहचान की मांग की

कन्नौज में जेई ने रिश्वत लेने के बाद भी ट्रांसफार्मर से नहीं जोड़ा कनेक्शन, मंत्री की शिकायत पर किया गया निलंबित