यूपी न्यूज

Jhansi Lok Sabha Election 2024: झांसी में बीजेपी- कांग्रेस के बीच देखने को मिल रही तगड़ी टक्कर

Jhansi Lok Sabha Election Result 2024: इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। झांसी लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी है। यह सूबे की चंद हाई प्रोफाइल संसदीय सीटों में से एक है।

less than 1 minute read
Jun 04, 2024
Jhansi Lok Sabha Election Result 2024

Jhansi Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी है। यह सूबे की चंद हाई प्रोफाइल संसदीय सीटों में से एक है। यहां इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) ने प्रदीप जैन आदित्य पर भरोसा जताया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुराग शर्मा चुनावी मैदान में हैं। 

बता दें पिछले लोकसभा चुनाव  2019 में भाजपा के अनुराग शर्मा को 809272 वोट मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह को 443589 वोट मिले थे। हार का अंतर 365683 रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भाजपा को इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे सकती है।  


झांसी लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार 

  उम्मीदवार    पार्टी परिणाम
1. अनुराग शर्मा भारतीय जनता पार्टी178943
2. प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस152882
3. रवि प्रकाश बसपा17234

जातीय समीकरण का गणित भी समझें 

2011 के जनगणना के मुताबिक झांसी लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल जनसंख्या 27,57,007 है। इसमें 66.4 फीसदी ग्रामीण और 33.6 फीसदी शहरी आबादी है।

विधानसभा चुनाव 2017 के मुताबिक इस लोकसभा सीट पर पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 19,91,832 मतदाता और 2,075 मतदान केंद्र हैं। इसमें अनुसूचित जाति की आबादी 24 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की आबादी 2.27 फीसदी है। इसके अलावा यहां मुस्लिम 9 फीसदी, सिख 2 फीसदी और जैन धर्म के 3 फीसदी मतदाता हैं। वहीं यादव और ब्राह्मण मतदाता काफी निर्णायक भूमिका में हैं। 

झांसी लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें

झांसी लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें बबीना, ललितपुर, झांसी नगर, महरौनी और मऊरानीपुर, जिनमें से महरौनी और मऊरानीपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
बता दें विधानसभा चुनाव 2017 के में पांच में से चार सीटों पर बीजेपी और झांसी नगर सीट पर बीएसपी को जीत मिली थी।

Updated on:
04 Jun 2024 12:00 pm
Published on:
04 Jun 2024 07:28 am
Also Read
View All
यूपी में वकीलों और टोलकर्मियों में फिर भिड़ंत, महिला वकील समेत तीन को टोलकर्मियों ने जमकर पीटा…सूचना के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस

सांवले रंग की ऐसी सजा? शारीरिक संबंध न बनाने से भी नाखुश थी पत्नी, हाथरस में दुल्हन ने एक महीने बाद छोड़ा पति

अग्निहोत्री ने खोले विरोध के पत्ते, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद महाआंदोलन और दिल्ली कूच का ऐलान

भदोही नाम विवाद पर मायावती का हमला: बोलीं- नाम बदलना नहीं, नीयत बदलना जरूरी; भाजपा-सपा पर साधा निशाना

योगी दरबार तक पहुंची बरेली के युवाओं की आवाज़, मुख्यमंत्री से मिले युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना

अगली खबर