
Kanpur Plane Crash: कानपुर में बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक खेत में क्रैश होकर गिर गया। हादसे में विमान में सवार पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विमान के खेत में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी।हादसे की सूचना पर नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायल को-पायलट को विमान से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में पायलट और को-पायलट सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गई। वहीं, को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसकी इलाज के दौरान मौतहो गई।
बताया जा रहा है कि ट्विन इंजन विमान प्रशिक्षण से संबंधित उड़ान पर था। हालांकि, विमान किस कारण से खेत में गिरा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है।पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही हैं। विमान दुर्घटना की जांच के लिए संबंधित विमानन अधिकारियों को भी सूचना दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
गंगा किनारे स्थित नत्था पुरवा गांव के पास अचानक विमान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायल को-पायलट के उपचार और हादसे के कारणों की जांच पर है।अधिकारियों की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही विमान दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने बताया कि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) एवं ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है। तकनीकी एवं अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी।