यूपी न्यूज

वाराणसी में चारपाई पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या, 20 जून को थी बेटे की सगाई

Varanasi Crime News: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग इलाके में अपने बेटे की सगाई में शामिल होने आए एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है...

3 min read
Jun 15, 2026
Varanasi crime news
मौके पर पूछताछ करती पुलिस, Pc-Patrika

Old man shot dead in Varanasi : वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग इलाके में अपने बेटे की सगाई में शामिल होने आए एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। वहीं, चारपाई पर एक खोखा भी पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना के बाद चौक थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

मिर्जापुर से वाराणसी आए थे वृद्ध

जानकारी के मुताबिक, बेनिया बाग इलाके के हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह चारपाई पर सो रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि राजन चारपाई पर सोए हुए थे और पास में ही उनका बेटा भी सोया हुआ था। आश्चर्य की बात है कि गोली चलने की आवाज उनके बेटे ने भी नहीं सुनी। राजन के परिवार में उनके बेटे की सगाई 20 जून को है, उसी में शामिल होने के लिए वह मिर्जापुर के नारायणपुर से वाराणसी के बेनियाबाग स्थित हरिजन बस्ती पहुंचे थे।

पहले भी हुई थी मारने की कोशिश

मृतक राजन के बेटे राजू ने बताया कि शनिवार को भी दो लोग असलहा लेकर उसके पिता को करने पहुंचे थे, जिसके बाद राजन के शोर मचाने के बाद परिजन जुटे और उसके पिता को मारने आने वाले लोग मौके से भाग निकले। राजू ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था, जबकि उसके पिता बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे। राजू के मुताबिक, उसने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। उसने बातहा कि उसके पिता को पांच गोलियां मारी गई हैं।

पुलिस ने बताया है कि मृतक राजन की दो पत्नी है। पहली पत्नी मिर्जापुर के नारायणपुर में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी बेनियाबाग के हरिजन बस्ती में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि 20 जून को वाराणसी के बनिया में रहने वाली पत्नी के पुत्र की सगाई थी। उसी में शामिल होने के लिए राजन नारायणपुर से बेनिया बाग आए हुए थे और रविवार की रात खाना खाकर घर के पास ही चारपाई पर सो गए थे।

क्या बोली पुलिस

डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि स्थानीय थाने को बुजुर्ग को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर आकर देखा गया तो चारपाई पर खून से लथपथ बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था, जिसे अस्पताल भेजा गया। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि 20 जून को उसकी सगाई है और उसी में शामिल होने के लिए उसके पिता वाराणसी पहुंचे थे और घर के पास ही स्थित एक छोटे से मंदिर के बगल में चारपाई पर सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि चारपाई पर गिरा हुआ एक खोखा भी बरामद हुआ है। इस मामले में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटना के अनावरण के लिए पुलिस की टीम में गठित की जा रही हैं।

Updated on:
15 Jun 2026 08:16 am
Published on:
15 Jun 2026 08:14 am