यूपी न्यूज

Mansoon latest update: 20 जून को होगी यूपी में एंट्री, 25 से 30 जून के बीच कानपुर में मानसून की पहली बारिश

मानसून को लेकर सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने लेटेस्ट जानकारी दी है। जिसके अनुसार पश्चिम बंगाल से बिहार होते हुए पूर्वी यूपी में मानसून प्रवेश करेगा। सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन 6 जिलों में मानसून दस्तक देगा।

2 min read
Jun 17, 2024

सीएसए कानपुर के मौसम विभाग और भारत मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी। 19 और 20 जून से इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि कानपुर में 45.02 और लखनऊ में 46 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। कानपुर मंडल में इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना है। दिन में बादलों के आने से तापमान में गिरावट और रात में उमस बढ़ने की संभावना है। हीट इंडेक्स भी 50 के ऊपर रह सकता है। जो मानव स्वास्थ के लिए प्रतिकूल है।

सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि यूपी में 20 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। पश्चिम बंगाल के रास्ते 5 दिनों में मानसून बिहार होते हुए 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। जिससे बनारस, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर और बलिया में बारिश हो सकती है।

25 से 30 जून के बीच कानपुर मंडल में मानसून

उन्होंने बताया कि यहां से मानसून पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा। 25 से 30 जून के बीच कानपुर मंडल और पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। यहां से आगे बढ़ते हुए 30 जून तक गाजियाबाद, नोएडा में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मानसून के आने के बाद हीट वेव से लोगों को राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा कानपुर में आज और कल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। आज 17 जून और 18 जून को बारिश की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 18 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है।

Published on:
17 Jun 2024 07:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर