मऊ के लाल सोहम गुप्ता का चयन भारतीय हैंडबॉल की टीम में हुआ है। सोहम गुप्ता 19 से 25 जुलाई तक जॉर्डन में हो रही 18 वीं एशियन जूनियर मैंस चैंपियनशिप 2024 में अपना दमखम दिखाएंगे।
मऊ के लाल सोहम गुप्ता का चयन भारतीय हैंडबॉल की टीम में हुआ है। सोहम गुप्ता 19 से 25 जुलाई तक जॉर्डन में हो रही 18 वीं एशियन जूनियर मैंस चैंपियनशिप 2024 में अपना दमखम दिखाएंगे। भीटी के रामललगली के रहने वाले सोहम गुप्ता इसके पहले मऊ स्टेडियम से ही हैंडबॉल की प्रैक्टिस करते थे।
उन्होंने बताया कि इस साल जून में ही इस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कैंप लगा था। इसके बाद 15 दिन का प्रैक्टिस कैंप जयपुर में लगा हुआ था। सोहम ने बताया कि इस प्रतियोगिता को ले कर वो बहुत उत्साहित हैं,वो चाहते हैं कि वो जॉर्डन से मेडल ले कर ही लौटे हैं। देश के लिए खेलने वाले सोहम ने इसी साल बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके इस चयन से उनके परिजनों और दोस्तों में खुशी का माहौल है।