उत्तर प्रदेश के स्कूलों में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं बच्चों के लिए ये छुट्टियां 28 जून तक रहेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने जानकारी दी।आपको बता दें कि गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने हेतु कई शिक्षक संगठन लगातार […]
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं बच्चों के लिए ये छुट्टियां 28 जून तक रहेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने जानकारी दी।
आपको बता दें कि गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने हेतु कई शिक्षक संगठन लगातार मांग कर रहे थे।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा था कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाई जाएं।