Mother hanged herself after killing her 3 year old innocent child कन्नौज में एक मां ने अपने 3 साल के मासूम बच्चों को फांसी पर लटका कर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Mother hanged herself after killing her 3 year old innocent child कन्नौज में एक मां ने अपने तीन वर्षीय बच्चे को फांसी पर लटका कर खुद फांसी पर लटक गई। जिससे दोनों लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलती घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना तालग्राम थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के अछरीपुरवा गांव में उसे समय चहल कदमी बढ़ गई। जब एक मां ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। इसके पहले उसने अपने 3 साल के बच्चे को भी फांसी पर लटका दिया था। जिससे दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर घर में रोना पीटना मच गया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया।
परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले मृतका का पति गुजरात गया था। पत्नी भी गुजरात जाने के लिए जिद कर रही थी। लेकिन पति ने कुछ समस्याएं बात कर ले जाने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। साथ में बच्चे को भी मार दिया। तालग्राम थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी पति को दे दी गई है।