यूपी न्यूज

ऑपरेशन सिंदूर: तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता ने लगाया विवादित नारा, लगाया हिंदुस्तान…

Operation Sindoor BJP Tiranga Yatra औरैया में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेता हिंदुस्तान के विरुद्ध नारा भूल गए। जिसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही है। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2025, 5:21 PM IST
बीजेपी की तिरंगा यात्रा में विवादित नारा (फोटो- सोर्स पत्रिका)
फोटो- सोर्स पत्रिका

Operation Sindoor BJP Tiranga Yatra औरैया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें तिरंगे के साथ भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाकर नारेबाजी की। 'हम भारतीय सेना के साथ' बैनर लिए भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। इस दौरान हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा बीजेपी नेता ने लगाया। भाजपा नेता का नारा पूरा होते ही अगर बगल खड़े अन्य नेता चौंक गए। लेकिन अब क्या हो सकता है? जबान से निकली बात वापस नहीं आती है। लेकिन दोबारा सुधार करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मामला औरैया के कस्बा अयाना का है।

उत्तर प्रदेश के औरैया में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गया।‌ "हम भारतीय सेवन के साथ है" के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक सहित बड़ी संख्या में नेतागण मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी हुई‌।

अगल-बगल खड़े लोग हक्का-बक्का रह गए

इसी बीच एक भाजपा नेता में हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा दिया। यह सुनकर मौके पर खड़े लोग हक्का-बक्का रह गए। तत्काल अगल-बगल खड़े लोगों ने इशारा किया इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने कहा कि जल्दी बाजी में किस तरह की घटना हो गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने के बाद हिंदुस्तान बोल दिया। जिससे यह गलती हो गई।

Updated on:
25 May 2025, 5:21 PM IST
Published on: