21 दिसंबर को प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर शनिवार से एसपीजी के टीम ने डेरा जमा लिया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी की टीम की पैनी नजर के साथ निगरानी कर रही है। कार्यक्रम स्थल से लेकर लगभग कुल 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर शहर में कई वीआईपी का आगमन होगा। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की उपस्थिति होगी।
प्रयागराज: 21 दिसंबर को प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर शनिवार से एसपीजी के टीम ने डेरा जमा लिया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी की टीम की पैनी नजर के साथ निगरानी कर रही है। कार्यक्रम स्थल से लेकर लगभग कुल 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर शहर में कई वीआईपी का आगमन होगा। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की उपस्थिति होगी।
एसपीजी की टीम मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ही प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी की टीम ने डेरा जमा लिया है। मेन स्टेज से लेकर हेलीपैड तक सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स की तैनाती की गई है। शुक्रवार दोपहर से एसपीजी की टीम कार्यक्रम स्थल पहुंची और शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह चूक न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसपीजी की टीम हाईटेक हथियार से लैस पैनी नजर से पूरे कार्यक्रम स्थल पर नजर रखेगी।
सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार
डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली से आई एसपीजी के टीम के अलावा लगभग 6 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है। सोमवार की शाम से ही शहर के मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर फोर्स तैनात हो जाएंगे। इसके साथ ही रूट पर यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग बहनों से यातायात कंट्रोल होगा। कार्यक्रम के साथ शहर में असुविधा न इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है।
रूटों किए जाएंगे डायवर्ट
एसएसपी ने कहा कि सोमवार ही प्रयागराज कई रूटों को डायवर्ट किये जायेंगे। कार्यक्रम स्थल से जोड़ने वाली रूटों को डायवर्ट कर दी जाएंगी। संगम जाने वाले को दारागंज से प्रवेश मिलेगा और शहर कुछ प्रमुख मार्गों को कार्यक्रम के साथ रूट चेंज किया जाना है। रूटों का संचालन ठीक ढंग से हो इसके लिए यातायात पुलिस फोर्स की भी तैनाती होगी।