14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Moradabad Police News : मुरादाबाद के कुंदरकी थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जलालपुर खास गांव की जन चौपाल में उन्होंने बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले मनचलों को सख्त चेतावनी दी।

2 min read
Google source verification
Moradabad police News

मुरादाबाद SHO ने दी चेतावनी, बहन बेटियों की तरफ बुरी नजर डाली तो बुरा होगा अंजाम, PC- Video Grab

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी बीच मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ा संदेश देते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कुंदरकी क्षेत्र के जलालपुर खास गांव में आयोजित जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बहन-बेटियों के साथ अभद्रता करने या उन पर बुरी नजर डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे।

थाना प्रभारी ने भाईचारा बनाने की अपील की

जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने असामाजिक तत्वों और मनचलों को चेतावनी देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग महिला सुरक्षा को लेकर उनके सख्त रुख की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे महिलाओं और बेटियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने वाला संदेश बताया है।

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के बाद बढ़ी सख्ती

हाल ही में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला भी चर्चा में रहा। इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि "बेटी किसी की भी हो, उसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

आजमगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, अधिकारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग