यूपी में एक टीचर ने अपनी स्टूडेंट्स के साथ शादी रचा ली। शादी से दोनों के घरवाले बहुत खुश थे। लेकिन गांव वालों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया।
यूपी के मुजफ्फरनगर से एक मामला सामने आया है जहां एक टीचर ने 16 साल की छात्रा के साथ शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों के घरवाले काफी खुश थे। लेकिन जैसे ही गांव वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने हंगामा किया। दरअसल शादी के बाद लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। प्रिंसिपल को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी।
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के एक माध्यमिक विधालय में अंग्रेजी सब्जेक्ट पढ़ाने वाले टीचर का 11वीं क्लास की छात्रा के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों ने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को दी। दोनों के घरवालों ने शादी की इजाजत दे दी। शादी के बाद बच्ची ने स्कुल जाना छोड़ दिया वहीं टीचर रोज स्कुल जाता था। इस बीच प्रिंसिपल को इस बात का पता चल गया। बाद में उन्होंने इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी।
टीचर पर आरोप लगाए गए हैं कि वह पहले से ही शादीशुदा था। शिक्षक मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। इससे पहले भी उसने एक युवती से शादी की थी लेकिन सबकुछ ठीक ना होने के कारण शादी टूट गई थी। टीचर ने अब स्कूल आना बंद कर दिया है। वह जल्द से जल्द ट्रांसफर लेने की कोशिश कर रहा है।