यूपी न्यूज

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा गिराएगी पारा, अगले 5 दिनों में ठंड से बढ़ेंगी मुश्किलें

उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से खतरनाक होने वाला है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। आने वाले जल्द दिनों में ठंड भयानक रूप लेने वाली है।

less than 1 minute read

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली पछुआ हवाएं राज्य में प्रवेश करने लगेंगी, जिसके चलते अगले पाँच दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में दिन की अपेक्षा अधिक गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम को कोहरा व धुंध का असर भी दिखने लगेगा।

धूप में नहीं दिखी तपिश, दोपहर बाद बढ़ी धुंध

शनिवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के समय धूप के बावजूद तपिश महसूस नहीं हुई। दोपहर बाद कई स्थानों पर हल्की धुंध छायी रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शनिवार से यूपी में हवा का रुख बदलकर पछुआ हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आने वाला सप्ताह रहेगा ठंडा

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकते हैं। इससे राज्य में ठंड का असर और बढ़ेगा तथा सुबह-शाम की सर्दी खासतौर पर तीखी महसूस होगी। भोर के समय अत्यधिक धुंध और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रहेगी, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा तेजी से छंट जाएगा और दोपहर तक मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तापमान में संभावित गिरावट को देखते हुए सुबह और शाम अतिरिक्त सावधानी बरतें। बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें और सर्दी से बचाव के उपाय अपनाएं।

Also Read
View All

अगली खबर