प्रयागराज

UPSC Topper: इशिता किशोर की मार्कशीट हो रही वायरल, जानिए कितने नंबर लाकर बनी टॉपर

UPSC Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में पास हुए उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। इसके बाद से UPSC में ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाली इशिता किशोर की मार्कशीट वायरल हो रही है।

2 min read
UPSC Topper Ishita Kishore

UPSC Topper Ishita Kishore: हर साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आते हैं और इसके साथ ही सामने आते है संघर्ष, लगन और प्रतिभा के नए किस्से। हर साल इस परीक्षा को टॉप करने वाले लोग और उनकी कहानियां सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बन जाती हैं। ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाली इशिता किशोर हैं पटना सिटी की हैं। लेकिन इशिता नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

मार्कशीट सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में पास हुए उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। UPSC ने 23 मई को CSE परिणाम 2023 घोषित किया। पटना की इशिता किशोर ने इस साल UPSC परीक्षा में पहली रैंक हासिल की। UPSC ने अब यूपीएससी CSE मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उनके प्राप्त अंक जारी किए हैं। जिसमें इशिता किशोर की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लोग जानना चाह रहे है कि UPSC में ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाली इशिता किशोर के मार्क्स कितने हैं। बता दें, UPSC टॉपर इशिता किशोर ने CSE मुख्य लिखित परीक्षा में 901 अंक और साक्षात्कार में 193 अंक हासिल किए हैं। उनका कुल अंक 1094 है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 54.02% अंक प्राप्त की हैं।

इससे पहले जिस दिन इशिता किशोर का रिजल्ट आया था, उस वक्त पूरे देश में खुशियां दौड़ रही थी। लेकिन कुछ लोग गूगल पर उनकी जाति सर्च कर रहे थे। गूगल पर लिख रहे थे, कौन जात हो? वहीं कुछ लोग फेसबुक पर लिख रहे थे, "कायस्थ समाज के लिए गौरव का पल है, क्योंकि UPSC परीक्षा में कायस्थ की बेटी इशिता किशोर ने ऑल इंडिया रैंक 1 लाया है।"

जानिए UPSC कैसे लेता है एग्जाम
बता दें, UPSC प्रारंभिक परीक्षा कुल 2025 अंकों के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित करता है। UPSC सीएसई लिखित परीक्षा जो मुख्य होता है इसमें नौ पेपर होते हैं, लेकिन अंतिम योग्यता रैंकिंग के लिए केवल सात पेपरों के अंक गिने जाते हैं। 7 पेपर प्रत्येक में 250 अंक होते हैं। बाकी दो पेपर CSAT के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक वर्ष UPSC के निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने चाहिए। UPSC साक्षात्कार दौर कुल 275 अंकों के लिए है।

Updated on:
31 May 2023 05:48 pm
Published on:
31 May 2023 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर