यूपी न्यूज

नवरात्रि महोत्सव के तहत “गरबा नाइट कार्यक्रम” में महिलाओ,युवतियों और बच्चो ने मचाया धमाल

बांदा के एक मैरिज हाल में गरबा नाइट" कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने जमकर धमाल मचाया ।
2 min read
Oct 04, 2022
garba_dance.png
गरबा नाइट कार्यक्रम

बांदा के एक मैरिज हाल में नवरात्र महोत्सव के तहत "गरबा नाइट" कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने जमकर धमाल मचाया । सीनियर, जूनियर व ओपेन कैटेगिरी की प्रतियोगिताओं में युवतियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम उमाकांत त्रिपाठी समेत विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभावान कलाकारों को पुरस्कृत किया ।

नवरात्रि महोत्सव के बीच डांडिया व गरबा नृत्य का तड़का न हो तो मां की आराधना सूनी सूनी लगती है । इसी क्रम में नृत्य कला गृह के तत्वावधान में शहर के एक मैरिज हाल में शानदार डांडिया नाईट का आयोजन किया गया । डांडिया नाइट का शुभारंभ प्रतिभागियों ने मां जगदंबे की आरती के साथ किया और एक के बाद एक बुंदेलखंडी जवारा नृत्य, राजस्थानी चरी नृत्य, घूमर, डांडिया रास व गरबा नृत्य की मोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया ।

डांडिया-गरबा नृत्य के दौरान बेस्ट परफार्मेंस, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कॉस्ट्यूम के आधार पर सीनियर, जूनियर व ओपेन कैटगरी की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं । जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार जूनियर ग्रुप से सौम्या राजपूत, सीनियर से सुप्रिया गुप्ता और ओपेन ग्रुप में छवि गुप्ता को गरबा क्वीन के खिताब से नवाजा गया । वहीं जूनियर में बेस्ट ड्रेस आराध्या, बेस्ट परफार्मेंस अपूर्वा मोदी, सीनियर में बेस्ट ड्रेस व बेस्ट परफार्मेंस में सुप्रिया गुप्ता और ओपेन कैटेगिरी में बेस्ट ड्रेस नेहा कश्यप, बेस्ट परफार्मेंस के लिए कोमल को पुरस्कृत किया गया । खासबात यह रही कि सुप्रिया गुप्ता ने सीनियर ग्रुप के सभी पुरस्कारों पर कब्जा जमाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया ।

Updated on:
04 Oct 2022 05:45 pm
Published on:
04 Oct 2022 05:45 pm