यूपी न्यूज

नोएडा के फेमस यूट्यूबर ने बीच सड़क पर शख्स को मारा थप्पड़,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Noida News: नोएडा में ड्राइवर के साथ मारपीट करने वाले यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 1:40 PM IST
Feature image

Noida News: नोएडा के थाना फेस-3 इलाके में सड़क पर शख्स के साथ मारपीट करने वाले  यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह कथित तौर पर एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे थे। 

यूट्यूबर ने शख्स पर बरसाए थप्पड़

थाना प्रभारी निरीक्षक बताया कि 16 दिसंबर को थाना फेस-3 क्षेत्र में यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया ने एक शख्स के साथ मारपीट की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने केस दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित एक निजी बैंक में काम करता है और 16 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर-70 छोड़कर वापस सूरजपुर की ओर जा रहे थे।

शराब पीकर गाड़ी चलाने का लगाया आरोप 

वायरल हुए वीडियो में राजवीर ने कार चला रहे व्यक्ति पर थप्पड़ बरसाए और गाली-गलौज भी की। वीडियो में यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया यह कहते हुए सुना जा रहा है कि शख्स ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी थी और अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया था। राजवीर ने व्यक्ति पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। राजवीर सिसोदिया का यूट्यूब पर 'राजवीर फिटनेस सीरीज' नाम से चैनल है। यह उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, इसके अलावा इंस्टाग्राम पर इनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

Updated on:
20 Dec 2024, 1:40 PM IST
Published on: