कानपुर घटना के मुख्य आराेपी विकास दुबे की तलाश में सहारनपुर में भी गाए पाेस्टर, सहारनपुर में पहले भी गिरफ्तार हाे चुका है विकास दुबे
सहारनपुर। कानपुर घटना के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में भी पोस्टर लगाए गए हैं। विकास दुबे सहारनपुर से पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। कोतवाली जनकपुरी थाना पुलिस ने नारकाेटिक एक्ट में विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। अब यह आशंका भी जताई जा रही है कि विकास दुबे सहारनपुर से भी सरेंडर कर सकता है।
इसी काे देखते हुए सहारनपुर में विकास दुबे के पाेस्टर लगाए गए हैं। कानपुर की घटना के बाद सभी जिलों की पुलिस विकास दुबे की तलाश कर रही है।ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में भी ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए हैं। सोमवार को सहारनपुर एसएसपी डॉ एस चनप्पा स्वयं सड़कों पर निकले और संदिग्धों की तलाशी कराई। फाेर्स के साथ उन्हाेंने शहर की प्रमुख सड़कों पर पैदल मार्च किया।
सभी थानाध्यक्षों को उन्होंने चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि, संदिग्ध वाहन दिखने पर तुरंत तलाशी भी ली जाए। ऐसे में सहारनपुर में सभी वाहनाें की चेकिंग की जा रही है। सहारनपुर की सभी सीमाओं पर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सहारनपुर में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा है।