उन्नाव

साक्षी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री के साथ कुछ हो जाता तो देश धू धू कर जल रहा होता

साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के साथ अखिलेश यादव और गृह युद्ध की धमकी देने वाले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गृह युद्ध की बात कहने वाले को जमीन में गाड़ दिया जाएगा। अखिलेश यादव को मथुरा श्री कृष्ण मंदिर के आंदोलन चलाने की सलाह दी।

2 min read
Jan 08, 2022
साक्षी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री के साथ कुछ हो जाता तो देश धू धू कर जल रहा होता
Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. साक्षी महाराज ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री के साथ कुछ हो जाता तो आज देश धू-धू कर जल रहा होता। केंद्र सरकार गृह मंत्रालय को पंजाब के सीएम, पंजाब की सुरक्षा एजेंसी, पंजाब सरकार, कांग्रेस की गहनता से जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने मुस्लिम धर्म संसद में उठे गृह युद्ध और अखिलेश यादव के ऊपर भी बयान दिया। साक्षी महाराज ने कहा अखिलेश यादव मथुरा श्री कृष्ण मंदिर के उद्धार के लिए आंदोलन कर वोट ले ले। वरना उन्होंने किया तो आरोप लगाएंगे।

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्रीरी की सुरक्षा में हुई चूक पर साक्षी महाराज नेे कहा

साक्षी महाराज ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। बोले यदि कुछ हो जाता तो देश में आग लग जाती है। बीते 28 दिसंबर को मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अचानकपुर गांव सडक के द्वारा लखनऊ जाने का हुआ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि पुलिस ने इसकी तत्काल व्यवस्था कर दी। आज पंजाब के मुख्यमंत्री विधवा अलाप कर रहे हैं। उन्होंने घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की हिमाकत कोई ना कर सके।

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर कि राम मंदिर के नाम पर बीजेपी वोट मांग रही है पर साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव के सपने में श्री कृष्ण भगवान आ रहे हैं। उन्हें चाहिए कि मथुरा के उद्धार के लिए आंदोलन करें और वोट ले जाएं। यदि उन्होंने मथुरा श्री कृष्ण मंदिर के लिए आंदोलन किया तो फिर वोट का लेने का आरोप लगाएंगे।

तौकीर रजा को दी चेतावनी

सपा शासन के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री रहे तौकीर रजा ने मुस्लिम धर्म संसद में घोषणा की थी कि हिंदुस्तान में गिरी युद्ध हो जाएगा। पर साक्षी महाराज ने कहा हिंदुस्तान में गृह युद्ध की बात कहने वालों को धरती के अंदर गाड़ दिया जाएगा। यहां पर अब मोनी बाबा की सरकार नहीं है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और बुलडोजर नरेश योगी आदित्यनाथ है हिंदुस्तान में किसी को गिरी युद्ध करने की इजाजत नहीं है

Published on:
08 Jan 2022 01:59 pm