
दुनिया में बियर के शौकीनों की कमी नहीं रह गई है। सर्दी हो या गर्मी, बियर का लुत्फ कभी भी उठाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश समेत भारत की कई मार्केट्स में बियर की अलग-अलग वैरायटी मिलने लगी है। इनमें से अधिकतर देसी ब्रांड है जो उन लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हो चुकी है। हालांकि, कुछ विदेशी ब्रांड्स भी हैं जो अब भी इंडियंस की पहली पसंद बने हुए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बियर को बाारे में बताएंगे जो काफी स्ट्रांग अल्कोहल कंटेंट के साथ एवेलेबल हैं।
BroCode
ये सबसे अधिक अल्कोहल कंटेंट वाली बियर है। ब्ररोकोड बियर में अल्कोहल की मात्रा 15 प्रतिशत है। कभी तो रम, व्हिस्की के शौकीन भी इससे काम चला लेते हैं।
Kingfisher Strong
ये शुद्ध भारतीय ब्रांड है। विजय माल्या की कंपनी United Breweries Group भारत में बहुत पसंद की जाती है। जबकि इसमें शराब की मात्रा 8 प्रतिशत होती है।
Haywards 10000
हेवर्ड्स तीन दशकों से भारतीय बाजारों में राज कर रहा है। इस बियर में अल्कोहल की मात्रा 8 प्रतिशत है।
Godfather
गॉडफादर बहुत ही स्ट्रांग बियर है। इसमें अल्कोहल की मात्रा 8 प्रतिशत होती है। यह टेस्ट के मामले में थोड़ी सस्ता है लेकिन लोग इसे काफी पसंद करते हैं।
Simba Strong
सिम्बा को भारतीय मार्केट में आए कुछ ही वर्ष बीते हैं। यह प्रीमियम बियर है जिसमें अल्कोहलल की मात्रा 8 प्रतिशत होती है। ये धीरे-धीरे मार्किट में अपनी एक अलग पहचान बना रही है।
Knock Out
'जगाओ अंदर का हीरो और दिखाओ असली दम'! नाम के साथ ही काम में भी ज़बरदस्त है ये बियर। 8 प्रतिशत अल्कोहल मात्रा के साथ ये बियर पहली बार पीने वालों को ढ़ेर कर सकती है।