यूपी को शुक्रवार को नई सुपर फास्ट महामना एक्सप्रेस के रूप में नई सौगात मिलने वाली है। वाराणसी से दिल्ली चलने वाली इस सुपर फास्ट एक्सप्रेस को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं और आर्कषक बनावट है। रेलवे ने इस ट्रेन का किराए 15 फीसदी बढ़ाया है। इसके अलावा लग्जरी ट्रेनें गुजरती हैं, जिनका किराया लाखों रुपए में हैं। इसमें महाराजा एक्सप्रेस,
पैलेस ऑन व्हील्स जैसी लग्जरी ट्रेने शामिल हैं। आइए जानते हैं, क्या है इन लग्जरी ट्रेनों का किराया और कैसी हैं सुविधाएं।
यूपी से गुजरने वाली महाराजा एक्सप्रेस देश की सबसे आधुनिक, लग्जरी और महंगी ट्रेनों में से एक है। 9 जनवरी, 2010 को इस पहली कमर्शियल ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस को शुरू किया गया था। इस ट्रेन का संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) और ट्रैवल एजेंसी कॉक्स एंड किंग्स संयुक्त रूप से करती हैं।
महाराजा एक्सप्रेस में वर्ल्ड क्लास सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें डायरेक्ट फोन डायलिंग, बार, डायनिंग स्पेस, लाउंज, इंटरनेट, एलसीडी टीवी, व्यक्तिगत तापमान नियंत्रण और बाथरूम आदि शामिल है। यह ट्रेन कई कैटेगरी में देश भर की यात्रा कराती है। इसका किराया काफी महंगा है। इस ट्रेन के प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया करीब 8 लाख से 15 लाख रुपए तक है, जो दिन और घूमने की जगहों के साथ-साथ बदलता रहता है। इसके अलावा ट्रेन में सुइट, जूनियर सुइट और डीलक्स केबिन की भी सुविधा है।
रॉयल इंडिया (8 दिन/7 रात्रि): दिल्ली - आगरा - रंथामबोर - जयपुर - बीकानेर - जोधपुर - उदयपुर - वडोदरा - मुम्बई
क्लासिकल इंडिया (7 दिन/6 रात्रि): दिल्ली - आगरा - ग्वालियर - खजुराहो - बांधवगढ़ - वाराणसी - लखनऊ - दिल्ली
प्रींसली इंडिया (8 दिन/7 रात्रि): मुंबई - वडोदरा - उदयपुर - जोधपुर - बीकानेर - जयपुर - रणथंभौर - आगरा - दिल्ली
रॉयल सजोर्ण (8 दिन / 7 रात्रि): दिल्ली - जयपुर - कोटा - रणथंभौर - आगरा - दिल्ली
रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरशन (आरटीडीसी) ही रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स ट्रेन का संचालन करता है। यह ट्रेन यूपी के आगरा से होकर गुजरती है। इस लग्जरी ट्रेन भी सभी तरह की सुविधाएं से मौजूद हैं। इसमें बोर्ड रूम, रेस्टोरेंट, सुपर डिलक्स रूम, बार, स्पा, फिटनेस सेंटर, सैलून और वाई-फाई शामिल है।
महाराजा एक्सप्रेस की तरह में सफर करना काफी महंगा है। ट्रेन में सिंगल अक्यूपेंसी का एक दिन का किराया सुपर डीलक्स में 1,12,999 रुपए है। यह ट्रेन नई दिल्ली से जोधपुर, चितौड़गढ़, उदयपुर, सवाई माधोपुर, वाराणसी, जयपुर, खजुराहो, आगरा और वापस नई दिल्ली तक चलती है।
पैलेस ऑन व्हील्स देश की सबसे पुरानी सुपर लग्जरी ट्रेन है। यूपी से गुजरने वाली इस ट्रेन को संचालन राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आरटीडीसी) के द्वारा किया जाता है। इसे 26 जनवरी, 1982 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। इसके बाद साल 2009 में इस ट्रेन को नए लुक में दोबारा शुरू किया गया। इस ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट, स्पा, आर्कषक बार, लाइव टीवी, 14 सैलून, इंटरनेट, म्यूजिक और सुरक्षा जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध है।
इस शाही ट्रेन का टूर 8 से 13 दिनों का होता है। यह ट्रेन दिल्ली से जयपुर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, चितौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा और वापस दिल्ली के लिए चलती है। इस ट्रेन में सिंगल अक्यूपेंसी के लिए एक दिन और एक रात का किराया 53112 रुपए है। इसके अलावा डबल अक्यूपेंसी के लिए किराया 39834 रुपए और ट्रिप्पल अक्यूपेंसी के लिए किराया 35851 रुपए है।
नई दिल्ली से आगरा रूट पर गतिमान एक्सप्रेस का फाइल ट्रॉयल हो चुका है,लेकिन अभी शुरुआत नहीं हुई है। यह ट्रेन लग्जरी एक्सप्रेस की बजाए सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा होगा।
ट्रेन में आग लगने पर ऑटोमैटिक अलार्म, इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम, यात्री सूचना प्रणाली और डिब्बों के अंदर स्लाइडिंग डोर जैसी कुछ अतिरिक्त विशेषताएं हैं। ट्रेन में 5400 हॉर्स पावर का इंजन होगा। इसमें 12 मॉडर्न कोच होंगे।
महामना एक्सप्रेस
-1453430858.jpg)
महामना सुपर फास्ट एक्सप्रेस बनारस से दिल्ली के बीच महज छह स्टेशनों पर रुकेगी। फिर सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के बाद गाजियाबाद फिर नयी दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी। महामना एक्सप्रेस का किराया 15 फीसदी ज्यादा होगा। ट्रेन में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होना, किराया ज्यादा होने की वजह बताया जा रहा है। ट्रेन में नए शौचालय, एक्जॉस्ट पंखे, नई तरह के पानी के नल, एलईडी बल्ब आदि विभिन्न सुविधाएं होंगी।