1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गुलामी वाली सोच को जड़ से उखाड़ना पहला काम’, बुलंदशहर में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर जिले में 574 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया।
2 min read
Google source verification
up supplementary budget 2026 big announcements free bus travel paper leak

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- ANI)

CM Yogi In Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में 57 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं पर कुल 574 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रदर्शनी के स्टॉल्स भी देखे और वहां लगी योजनाओं की जानकारी ली।

CM योगी ने याद दिलाए पीएम मोदी के 'पंच प्रण'

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने वाले अमृत महोत्सव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को एक बड़ा संकल्प दिया था। उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि हम सिर्फ 75 साल नहीं, बल्कि आजादी के 100 साल पूरे होने का सपना भी अभी से देखना शुरू कर दें। मतलब यह कि 2047 में भारत को हम कैसा बनाना चाहते हैं, इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी।

जानें क्या हैं मोदी के 'पंच प्रण'

प्रधानमंत्री के दिए पांच प्रणों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहला प्रण है औपनिवेशिक मानसिकता को पूरी तरह त्यागना। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक हमारे दिमाग में गुलामी की सोच बनी रहेगी, देश आगे नहीं बढ़ सकता।

दूसरा प्रण है अपनी विरासत पर गर्व करना। हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास को संजोना होगा और उसे और समृद्ध बनाना होगा।

तीसरा प्रण सामाजिक समरसता का है। जाति, भाषा, क्षेत्र या किसी भी आधार पर बंटने की बजाय हमें एक होकर काम करना चाहिए। सबको साथ लेकर चलना होगा।

चौथा प्रण है हमारी सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के प्रति सम्मान। जो शहीद हुए, जिन क्रांतिकारियों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उनके परिवारों के प्रति हमें सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिए।

पांचवां प्रण नागरिक कर्तव्य का है। हम अक्सर अधिकारों की बात करते हैं और नारे लगाते हैं, लेकिन कर्तव्य की चर्चा कम होती है। सीएम ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि हमारे अधिकारों की कीमत देश, समाज या संस्थाओं को न चुकानी पड़े। हर नागरिक को अपना फर्ज निभाना चाहिए।

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि इन पांच प्रणों को अपनाकर ही हम एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनता और अधिकारियों की अच्छी संख्या में मौजूदगी रही। इन नई परियोजनाओं से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।