28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी बेटी का पति उसे शक की नजर से देखता था’, बुलंदशहर में सनकी आदमी ने की पत्नी की हत्या; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Woman Murder in Bulandshahar: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या (Wife Murder) कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
2 min read
Google source verification
Woman murdered in Bulandshahr

मृतक महिला गीता की फाइल फोटो(सोर्स- पत्रिका)

Husband killed his Wife: बुलंदशहर जिले में सनकी पति ने पत्नी की निर्मम हत्या (Wife Murder) कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया (Murdered With Sharp Weapon) और घर में ताला लगाकर फरार हो गया। यह वारदात कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव हाजीपुर की है।

8 महीने पहले हुई थी शादी

हाजीपुर गांव निवासी मोनू ने अपनी पत्नी गीता (25) का धारदार हथियार से गला काट दिया। हत्या के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 8 महीने पहले सोनी और गीता की शादी हुई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों से मिली वारदात की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस अधीक्षक, सीओ और थाना पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर वारदात के बारे में जानकारी जुटाई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या आपसी विवाद के चलते हुई। पड़ोसियों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते थे। पुलिस अवैध संबंधों के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, महिला के परिजनों का आरोप है कि मोनू सनकी स्वभाव का था और अक्सर गीता को शक की नजर से देखता था।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि हत्या के संबंध में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज और स्थानीय सूत्रों के आधार पर छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को शीघ्र पकड़कर कड़ी सजा दी जाए। पुलिस टीम गांव के आसपास के इलाकों और मोनू के रिश्तेदारों के घरों पर नजर रखे हुए है। बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और हत्यारोपी मोनू की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।