19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर में खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली; हवाई फायरिंग करते भागे बदमाश

Bulandshahr crime news: बुलंदशहर के एक इलाके में कार में सवार होकर आए तीन युवकों ने एक दुकान के बाहार ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसके चलते वहां मौजूद एक युवक को गोली लग गई, वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए, जाने पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Bulandshahr shooting

घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, फोटो सोर्स- @bulandshahrpol

Bulandshahr crime news: बुलंदशहर के औरंगाबाद इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खान प्रॉपर्टी डीलर नाम की एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग करने वाले बदमाश कार से सवार होकर आए और दुकान के अंदर बेखौफ होकर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच रजवाना के रहने वाले अजीम के पेट पर गोली लग गई। जानकारी के मुताबिक, मामला दो समुदाय को जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कार हटाने को लेकर आपस मे विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों के तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया था।

खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर चलाई गोलियां

जानकारी के मुताबिक, युवकों ने कांच की गेट वाली दुकान पर लगातार कई गोलियां बरसाई जिससे के दुकान में मौजूद युवक के पेट में गोली लग गई। घाटल युवक की पहचान गुलजार के रूप में हुई है। की गंभीर हालत को देखते हुए गुलजार को हायर मेडिकल सेंटर रेफर के दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार गुलजार के फेफड़े में गोली फंसी है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण एसपी सिटी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पक्ष के घरों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पुराना विवाद बताया जा रहा है

पुलिस का कहना है कि गुरुवार को गांव रजवाना में कार निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस अभी भी अहतीयतन गांव में कैंप किए हुए है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा