UP Special

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : क्या स्वाति का दर्द भुला पाएंगे वोटर्स, नौकरशाह राजेश्वर की होगी लखनऊ में कड़ी परीक्षा

हॉट सीट सरोजनी नगर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक स्वाति सिंह को टिकट नहीं मिला है। मतदाता में मायूसी है। उनकी जगह खाकी छोड़ खादी पहन कर भाजपा में आए नौकरशाह आईपीएस राजेश्वर सिंह पर भाजपा ने अपना विश्वास जताया है। पर सरोजनी नगर सीट पर सुपरकॉप राजेश्वर सिंह की कड़ी परीक्षा होने वाली है।

2 min read
Feb 03, 2022

Sarojininagar Assembly Hot Seat सरोजनी नगर विधानसभा सीट इस वक्त सुर्खियों में है। चारों बड़ी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। हॉट सीट सरोजनी नगर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक स्वाति सिंह को टिकट नहीं मिला है। मतदाता में मायूसी है। उनकी जगह खाकी छोड़ खादी पहन कर भाजपा में आए नौकरशाह आईपीएस राजेश्वर सिंह पर भाजपा ने अपना विश्वास जताया है। पर सरोजनी नगर सीट पर सुपरकॉप राजेश्वर सिंह की कड़ी परीक्षा होने वाली है। सबसे ताज्जुब की बात है कि इस विधानसभा सीट से भाजपा का खाता चुनाव 2017 में ही खुला था। रामलहर में भाजपा यहां से कमल नहीं खिला सकी थी। पर इस चुनाव में भाजपा को सीट बरकरार रखना आसान नहीं है।

चुनावी गणित है बहुत पेचीदा

हॉट सीट सरोजनी नगर का अगर चुनावी गणित देखें तो बहुत पेचीदा है। यहां के वोटरों में ग्रामीण वोटर के साथ—साथ शहरी वोटरों भी शामिल हैं। दलित वोटर सबसे अधिक हैं। फिर ओबीसी का नम्बर आता है। क्षत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य की संख्या भी कम नहीं है। मुस्लिम वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस हिसाब से अगर जातीय समीकरण साध लिया वह उम्मीदवार सफल हो सकता है। पर यह आसान नहीं है। इस सीट का अब तक फॉर्मूला सवर्ण-ओबीसी और सवर्ण-दलित रहा है। 10 मार्च को यह राज खुलेगा, थोड़ा इंतजार कीजिए।

एक नजर में -
विधानसभा - 170 सरोजिनी नगर
वर्तमान विधायक- स्‍वाति सिंह
कुल मतदाता- 557376 लाख
पुरुष 2,99,811
महिला 2,57,541
थर्ड जेंडर 24

जातिगत आंकड़ा मतदाता (अनुमान) -

दलित - करीब 80 हजार
क्षत्रिय - करीब 65 हजार
ब्राहमण - करीब 60 हजार
यादव - करीब 45 हजार

चुनाव 2017 को करें याद -

स्वाति सिंह - 1,08,506 (भाजपा)
अनुराग यादव - 74,327 (सपा)
शिव शंकर सिंह शंकरी - 71,791 (भाजपा)

चुनाव 2022 में मुकाबला -

राजेश्वर सिंह भाजपा
अभिषेक मिश्रा सपा
रुद दमन सिंह कांग्रेस
मो. जलीस खान बसपा
रोहित श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी

सरोजनीनगर विधानसभा सीट का लेखा जोखा -

1967 विजय कुमार (कांग्रेस)
1969 चन्द्रभानु गुप्ता (कांग्रेस)
1974 विजय कुमार (कांग्रेस)
1977 छेदा सिंह चौहान (जनता पार्टी)
1980 विजय कुमार (कांग्रेस)
1985 शारदा प्रताप शुक्ल (निर्दलीय)
1989 शारदा प्रताप शुक्ल (जनता दल)
1991 विजय कुमार (कांग्रेस)
1993 श्याम किशोर यादव (सपा)
1996 श्याम किशोर यादव (सपा)
2002 मोहम्मद इरशाद (बसपा)
2007 मोहम्मद इरशाद (बसपा)
2012 शारदा प्रताप शुक्ल (सपा)
2017 स्वाति सिंह (भाजपा)।

Published on:
03 Feb 2022 06:32 pm
Also Read
View All