वास्तु टिप्स

अटैच बाथरूम से आती है कंगाली और हर काम में रुकावट! आज ही कर लें ये वास्तु उपाय

Attach Bathroom Vastu Tips: अटैच बाथरूम को वास्तु में अशुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य, धन और रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इससे जुड़े वास्तु नियमों को जान लेना जरूरी है।

3 min read
Jan 02, 2026
Attach Bathroom Vastu Tips in hindi: अटैच बाथरूम है वास्तु दोष का कारण, करें ये उपाय। (फोटोः एआई)

Vastu Tips For Bathroom: आज के युग में घरों में अटैच बाथरूम होना सामान्य है। लोग सुविधा और सहूलियत को देखते हुए, रूम के अंदर ही बाथरूम बनवाना पसंद करते हैं। यदि आपके घर भी ऐसी ही बाथरूम है या बनवाने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह कई मुसीबतों का कारण बन सकता है। इस लेख में पढ़िए, अटैच बाथरूम को लेकर वास्तु नियम क्या कहते हैं?

ये भी पढ़ें

Feng Shui Tips : पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाते हैं ये आसान टिप्स, लगातार बढ़ता है आपसी प्रेम

अटैच बाथरूम क्यों है गलत? | Attach Washroom Vastu Tips

रोग का कारण

वास्तु के अनुसार, बाथरूम जल और मल-मूत्र का स्थान होता है। अगर यह बेडरूम में हो, तो नेगेटिव एनर्जी सीधे शरीर पर आती है, खासकर सोते समय। इससे सोने में दिक्कत आती है। सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग और मानसिक तनाव होने का खतरा रहता है। विशेषकर, यदि मास्टर बेडरूम में अटैच बाथरूम बना हो तो, इससे परिवार के स्वास्थ्य पर गलत असर हो सकता है। शास्त्र के अनुसार भी, जल और अग्नि का मिश्रण अशुभ माना जाता है।

घटता है पैसा और विश्वास

माना जाता है कि, अटैच बाथरूम घर में जल तत्व को बढ़ा देता है। इससे धन बहने (खर्च होने) लगता है। पारिवारिक झगड़े, गलतफहमी और भरोसे की कमी हो सकती है। बाथरूम बेड के सिरहाने की दिशा में होने पर वास्तु दोष लगता है। इससे करियर में बाधाएं और सम्मान कम होता है।

बाथरूम कौन-सी दिशा में बनवाएं? | Right Direction for Bathroom

अटैच बाथरूम बनवाना जरूरी हो तो, आप उत्तर-पश्चिम (वायु कोण) या पश्चिम दिशा में बनवा सकते हैं। ये दिशाएं जल तत्व का बैलेंस बनाती हैं। बस, बाथरूम का दरवाजा बेडरूम से अलग और हमेशा बंद हो। दरवाजे पर पर्दा या वास्तु पिरामिड लगाना सही होता है।

बाथरूम कौन-सी दिशा में ना बनवाएं? | Wrong Direction for Bathroom

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) देवताओं का स्थान माना जाता है। साथ ही, दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) दिशा में भी बाथरूम बनवाना, वास्तु दोष माना जाता है। माना जाता है कि, इन दिशाओं में बाथरूम हो तो, कुल देवता नाराज हो जाते हैं। संतान से जुड़ी दिक्कतें और स्ट्रेस हो सकता है। इस वजह से काम ठीक से नहीं हो पाता और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और रिश्तों में खलल भी हो सकती है।

बाथरूम गलत दिशा में हो तो क्या करें? Do's for Wrong Direction Bathroom

  • बाथरूम के ऊपर पर्दा लगाएं।
  • बाथरूम का दरवाजा कभी खुला न छोड़ें।
  • बाथरूम में रात के समय नीला बल्ब जलाएं।
  • बाथरूम में समुद्री नमक की कटोरी रखें। हर हफ्ते बदलते रहें।
  • बेड और बाथरूम के बीच कांच (Mirror) या वास्तु पिरामिड लगाएं।
  • माना जाता है कि, इन उपायों से नेगेटिव असर, 80 प्रतिशत कम हो जाता है।

बैडरूम में बाथरूम बनवाना सही या गलत? | Bathroom in Bedroom Right or Wrong?

वास्तु के अनुसार, बाथरूम हमेशा बेडरूम से अलग होना चाहिए। स्थान हो तो, कॉमन बाथरूम बनवाना सकते हैं। अटैच बाथरूम बनवाना जरूरी हो तो, बेड के पैरों की दिशा में बनवाएं। सिरहाने की ओर बनवाना वास्तु दोष का कारण बनता है। बाथरूम में सदैव, स्वच्छता और सुगंध रखें। इससे मां लक्ष्मी खुश रहती हैं और घर में सुख-शांति, धन-वैभव, मान-सम्मान बना रहता है।

इस बात का रखें खास ध्यान| Washroom Direction Vastu Tips

अटैच बाथरूम सहूलियत तो देता है, लेकिन वास्तु दोष की वजह भी बन जाता है। अगर बनवाना ही है, तो सही दिशा में वास्तु विशेषरज्ञ की सलाह से बनवाएं। पहले से गलत दिशा में बनवा चुके हैं तो, वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क कर उपाय करें। माना जाता है कि, सही वास्तु से जीवन में स्वास्थ्य, धन, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है।

{अस्वीकरण: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों की सटीकता का हम दावा नहीं करते। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए आप, संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।}

ये भी पढ़ें

Vastu Tips : खुद न खरीदें अपना पर्स, वरना खाली हो जाएगी तिजोरी! वास्तु नियमों से सुधारें अपनी गलती

Updated on:
02 Jan 2026 01:49 pm
Published on:
02 Jan 2026 01:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर