Gau Seva Benefits : गौसेवा, गोदान और कामधेनु की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होकर घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता बढ़ने की मान्यता है। साथ ही यदि आप घर में गाय को रखते हैं या गोशाला जाकर गौ माता की सेवा करते हैं, तो आपके जीवन की सारी दूख-तकलीफें खत्म हो सकती हैं। इस लेख में जानिए किस तरह से गौ माता की कृपा प्राप्त की जाए।
Gau Seva Benefits: ऋग्वेद के प्रथम मंडल, सूक्त 164, मंत्र 31 में कहा गया है, गावो विश्वस्य मातरः। यानी गाै विश्व की माता है। गौ माता सिर्फ आध्यात्मिक उन्नति ही नहीं देती, बल्कि गौ सेवा के कई व्यावहारिक और भौतिक लाभ भी हैं। वहीं शिवपुराण और स्कन्दपुराण में कहा गया है कि, गौसेवा और गोदान से यम का डर खत्म हो जाताहै। साथ ही वास्तु के अनुसार भी, गोसेवा को फायदेमंद बताया गया है। घर में कामधेनु की बछड़े के साथ मूर्ति लगाना और गाय और बछड़े की सेवा करने से, पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है। अब समझते हैं, वास्तु के अनुसार गौ माता के महत्व को और उनका आशीर्वाद पाने के तरीके…
वास्तु के अनुसार, यदि नया घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, उस जगह पर बछड़े वाली गाय को बांधना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से उस स्थान के वास्तु दोष अपने आप समाप्त हो जाते हैं। इससे आपका काम बिना किसी दिक्कत के पूरा हो जाता है। पैसों की समस्या भी नहीं आती। भवन निर्माण शुरु करने से पहले वहां ऐसी गाय को लाकर बांधते हैं…तो नवजात बछड़े को जब गाय दुलारकर चाटती है, तो उसकी लार (झाग) भूमि पर गिरकर उसे पवित्र कर देती है। इससे उस जगह के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं।
ज्यादातर लोगों के घर में कामधेनु (गाय) की मूर्ति या तस्वीर होती है। मान्यता है कि इस मूर्ति को घर में ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां से सभी को आसानी से दिखाई दे सके। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी सदैव बनी रहती है। इसे उत्तर-पूर्व कोने यानी ईशान कोण में रखना शुभ होता है। साथ ही आप घर के मुख्य द्वार पर भी इसे लगा सकते हैं। पीतल, तांबा, चांदी या सोने से बनी कामधेनु गाय की मूर्ति रखना शुभ मानी जाता है।
सावधानीः
इस बात का खास ध्यान रखें कि, मूर्ति या तस्वीर में गाय के साथ बछड़ा भी हो, वरना आप इस उपाय के पूर्ण लाभ से वंचित रह सकते हैं।
{अस्वीकरण (Disclaimer): लेख में दी गई जानकारियों के पूरी तरह सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।