वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Money: दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वर्ना घर में ही बस जाएगी दरिद्रता

Vastu Tips For Money: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का बहुत महत्व है, लेकिन क्या आपको मालूम हैं दिवाली से पहले साफ-सफाई कितनी जरुरी हैं, आइए जानते हैं दिवाली से पहले घर से किन चीजों को निकाले।

2 min read
Oct 26, 2024
Vastu Tips For Money

Vastu Tips For Money: हिंदू धर्म मानने वालों के लिए दिवाली बड़ा त्योहार है। इस त्योहार से पहले घरों में साफ-सफाई की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घरों में शुभता, सकारात्मकता और जीवन में खुशहाली आती है।

कहा जाता है घर साफ-सुथरे रहने पर दिवाली पर मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है, इसके लिए घर से ऐसी वस्तुएं निकाल देनी चाहिए जो घर में नकारात्मकता बढ़ाती हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 27 October To 2 November : इस हफ्ते वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों के रिश्ते पार्टनर से होंगे मजबूत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें (Remove these things from home before Diwali)

1. खंडित मूर्तियां

दिवाली के समय घर से टूटी और खंडित मूर्तियो को निकाल देना चाहिए, यह नकारात्मकता को न्योता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देती हैं। इसलिए पूजास्थल पर खंडित मूर्तियां है तो उन्हें किसी नदी या तालाब में फेंक देना चाहिए।

2. टूटा फर्नीचर

घर में टूटा शीशा, टूटा पलंग है तो दिवाली की सफाई (Vastu Tips For Money) के दौरान इसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे फर्नीचर नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। इससे वैवाहिक जीवन पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। मान्यता है कि घर में टूटा फर्नीचर रखने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

3. जले हुए दीपक या मोमबत्ती

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो जले हुए दीपक और मोमबत्ती को अपने घरों में रखते हैं तो अपनी आदत बदल दें। क्योंकि वास्तु शास्त्र कहता है कि जले हुए दीपक और मोमबती घर में रखने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

4. पुराने और बेकार कपड़े

आपके घर में फटे-पुराने कपड़ों का ढेर है तो जितनी जल्दी हो इसे घर से निकाल दें, वर्ना यह आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं। इसलिए दिवाली से पहले इन कपड़ों को घर से हटा दें, पुराने कपड़े किसी जरूरतमंद को भी दे सकते हैं।

5. अनावश्यक कबाड़

घर में बेकार और पुराने सामान का ढेर लगाना घर में दरिद्रता को आमंत्रण दे सकता है। क्योंकि घर में ऐसी चीजें अशुभ ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए दिवाली पर सफाई से पहले इन्हें घर से निकाल दें।

6. बंद घड़ी

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। घर में बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

7. नकारात्मक चित्र या मूर्तियां

दिवाली पर नकारात्मक चित्र या मूर्तियों को घर से निकाल देना चाहिए। उनकी जगह पर ऐसी तस्वीर और मूर्तियां घर में लाएं जो आपके मन को शांत बनाएं। इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

8. फटे हुए नोट या खराब सिक्के

घर में फटे पुराने नोट (Vastu Tips For Money) और खराब सिक्के रखना वास्तु शास्त्र में ठीक नहीं माना जाता है। यह घर में आर्थिक अस्थिरता का संकेत देता है। माना जाता है इनकी वजह से बरकत नहीं होती है। ऐसे में कटे-फटे नोटों को या तो खर्च कर दें या बदल दें।


   

Updated on:
26 Oct 2024 04:42 pm
Published on:
26 Oct 2024 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर