वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Newly Married Couple: नवविवाहित कपल्स के लिए वास्तु टिप्स, कमरा सजाते वक्त रखें ये ध्यान

Vastu Tips For Newly married couple: क्या आप जानते हैं कि वास्तु से जुड़े क्या हैं नियम, जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

3 min read
Oct 28, 2024
Vastu Tips For Newly married couple

Vastu Tips For Newly married couple: शादी को लेकर हर किसी के मन में उत्साह बना रहता है। अधिकतर आपने देखा होगा कि शादी से पहले ही कपल्स अपने कमरे में डिजाइन व सजावट को लेकर योजना बनाते हैं। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि नवविवाहित कपल्स के लिए कमरे की सजावट करते वक्त वास्तु का कैसे ध्यान रखना है।

वास्तु शास्त्र, जो ये बताता है कि दिशा और वस्तुओं को बारे में किस स्थान पर क्या रखना है, साथ ही यह ऊर्जा का बोध भी कराती है। साथ ही वास्तु शास्त्र किसी भी स्थानों के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसका असर हमारी सेहत, धन और रिश्तों की ऊर्जा पर भी पड़ता है।

ये भी पढ़ें

Office Vastu Tips: ऑफिस में अपनाएं ये वास्तु नियम, तेजी से चढ़ेंगे तरक्की की सीढ़ियां

वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

नई दुल्हन के आने से घर में अपार खुशियां आती हैं। हिंदू धर्म में दुल्हन को देवी लक्ष्मी का रुप माना जाता है। विवाह के अवसर पर देवी लक्ष्मी का स्वागत करनें से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि कमरे में रखे सामान की दिशा, रंग और वस्तुएं वास्तु के अनुसार होने चाहिए। अगर रिश्तों को बेहतर बनाना है, तो जानिए ये वास्तु टिप्स..

नवविवाहित जोड़ों के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Newly married couple)

1. पलंग की दिशा- वास्तु के अनुसार अगर हमारे पलंग की दिशा पूर्व की ओर है तो उसको हटाकर दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए, इससे रिश्तों में मजबूती आती है। इसके अलावा हमारे बेडरुम में लोहे का पंलग है, तो उसे हटाकर लकड़ी के पंलग का चुनाव करें, क्योंकि लोहे का पंलग कमरे में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।

2. बेडरूम का रंग- वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरुम में इस्तेमाल होने वाले रंगों का सीधा असर वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार हल्के रंग, गुलाबी, हल्का नीला, हरा, लैवेंडर का उपयोग करना चाहिए। चटख, चमकीले और बोल्ड रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए।

3. बेडरुम में शीशे की दिशा- वास्तु के अनुसार, बेडरुम में शीशे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर बेडरुम में गोल शीशे का इस्तेमाल करना लाभकारी माना जाता है। इस प्रकार बिस्तर से ठीक सामने शीशा लगाना अशुभ माना जाता है।

4. बेडरुम में सूर्य की रोशनी- वास्तु के अनुसार, बेडरुम में सूर्य की रोशनी आनी चाहिए, ऐसा आने पर सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही इससे दोनो पार्टनर के बीच में रिश्तों में मधुरता आती हैं।

5. बेडरुम रखें साफ- वास्तु के अनुसार बेडरुम (Vastu Tips For Newly married couple) को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। अव्यवस्थित तरीके से अपने कमरे को ना रखें। अव्यवस्थित कमरा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसके अलावा बेडरुम को नियामित रुप से साफ रखें, ताकि शांति और सकारात्मकता का माहौल बना रहे।

6. बेडरुम में इलेक्ट्रॉनिक सामान ना रखें- वास्तु के अनुसार बेडरुम में इलेक्ट्रॉनिक सामान को नहीं रखना चाहिए, टेलीविजन, कंप्यूटर या व्यायाम करने वाले उपकरणों का कम से कम इस्तेमाल करें। वास्तु के अनुसार यह उपकरण वैवाहिक जीवन पर असर डालते हैं।

7. बेडरुम में सजावट- वास्तु के अनुसार अपने बेडरुम में सजावट के लिए सकारात्मक चित्रों का उपयोग करें। ऐसे चित्रों का उपयोग करें, जो प्रेम और प्रकृति का रुप दर्शाते हों। इसके साथ ही कमरे में पौधे भी लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि कांटेदार पौधों से बचें।

8. बेडरुम में मूर्ति या चित्र- वास्तु के अनुसार, यदि आप आध्यात्मिकता के प्रति रुचि रखते हैं, तो प्रेम और शांति के प्रतीकों को शामिल करना बेडरुम की ऊर्जा को बढ़ाता है। चाहे वह छोटी मूर्ति हो या आध्यात्मिक चित्र हो या एक प्रेरणादायक, ऐसी चीजें बेडरुम में रखने से संबध को मजबूत करती है।

Updated on:
28 Oct 2024 02:43 pm
Published on:
28 Oct 2024 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर