Vastu Tips For Broom अगर आप भी चाहते है कि आपके ऊपर भाग्यलक्ष्मी की कृपा बनी रही हैं तो अपनाएं झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स, आइए जानते हैं..
Vastu Tips For Broom: घर की साफ-सफाई के लिए तो आप सभी झाड़ू का उपयोग करते ही हैं , लेकिन क्या आपको पता है झाड़ू सही स्थान पर रखने से घर में समृद्धि आती है और गलत स्थान पर रखने से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। आइय़े जानते हैं झाड़ू से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स..
धार्मिक मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए झाड़ू रखने की जगह और दिशा भी बताई गई है। मान्यता है कि जिस घर में झाड़ू को सही तरीके से नहीं रखा जाता हैं, उस घर में नकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं भाग्यलक्ष्मी से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को देवी-देवताओं की दिशा कहा गया है। लेकिन यहां झाड़ू रखना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप भी इस दिशा में झाड़ू रखते हैं तो यह गलत है। माना जाता है कि यहां झाड़ू रखने से धन के आगमन में बाधा आती है, आर्थिक नुकसान की आशंका रहती है।
झाड़ू को आग्नेय कोण यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए। इस दिशा का संबंध अग्नि से होता है। कहा जाता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से नकारात्मकता जीवन में आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम दिशा यानी वायव्य कोण या फिर पश्चिम दिशा में झाड़ू को रख सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। इसके साथ ही घर की छत पर भूलकर भी झाड़ू न रखें। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भी झाड़ू रखने से बचें वर्ना जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। यह भी मान्यता है कि झाड़ू को हमेशा लिटाकर और छिपाकर रखना चाहिए।
आपके घर की झाड़ू खराब या पुरानी हो गई है, ठीक से घर की सफाई नहीं हो रही है और आप नई झाड़ू खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए सबसे शुभ दिन शनिवार है। इसके अलावा आप अमावस्या, मंगलवार के दिन भी झाड़ू खरीद सकते हैं। कहा जाता है कि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू अशुभ मानी जाती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।