वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Home: घर का वास्तु दोष दूर करने में ये उपाय हो सकते है कारगर, यहां जानिए

Vastu Tips For Home: घर के किसी भी वास्तु दोष को दूर करने के लिए पिरामिड यंत्र का उपयोग किया जा सकता है। इसे मुख्य द्वार, ड्राइंग रूम या पूजा स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2025, 1:40 PM IST
Vastu Tips For Home
घर का वास्तु दोष दूर करने का उपाय

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो कुछ सरल उपाय अपनाकर इसे दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर करें ये काम

किसी भी घर का मुख्य द्वार ऊर्जा के प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। दरवाजे के सामने कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। दरवाजे पर स्वस्तिक या मंगलकारी प्रतीक बनाना शुभ होता है। दरवाजे के पास तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।

घर में पूजा स्थल की सही जगह

आपके घर में पूजा स्थल या मंदिर सही जगह पर होना जरूरी होता है। पूजा स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ होता है। मंदिर में टूटे-फूटे मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। रोज़ दीप जलाना और घर में नियमित रूप से पूजा करना लाभकारी होता है।

रसोई के लिए सही दिशा

रसोई घर में वास्तु दोष होने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। रसोई आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। खाना बनाते समय मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। गैस चूल्हे और पानी की टंकी को एक साथ न रखें।

दर्पण सही स्थान पर लगाएं

दर्पण को कभी भी बेडरूम में पलंग के सामने नहीं लगाना चाहिए। उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण लगाना शुभ होता है। टूटा हुआ शीशा घर में नहीं रखना चाहिए।

साफ-सफाई और रोशनी का ध्यान रखें

घर में सफाई न होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।रोज सुबह और शाम घर में धूप या कपूर जलाना शुभ माना जाता है। घर में अधिक रोशनी रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

नमक और कपूर का उपाय

सप्ताह में एक बार घर में पोंछा लगाने के पानी में समुद्री नमक मिलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रोजाना घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

हरे पौधे और तुलसी का महत्व

घर में हरे पौधे लगाने से सकारात्मकता आती है। तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं। कैक्टस और कांटेदार पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए।

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं

घर में वास्तु दोष होने पर दक्षिण दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाना लाभकारी होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शांति बनी रहती है।

अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकते हैं। सही वास्तु व्यवस्था से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
1 Feb 2025, 1:40 PM IST
Published on: