Vastu Tips For Pregnant Lady क्या आप भी प्रेग्नेंसी में वास्तु दोष से बचना चाहते हैं अगर हां तो अपनाएं वास्तु से जुड़े यह 3 टिप्स..
Vastu Tips For Pregnant Lady: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई महिलाओं की प्रेगनेंसी के समय बहुत परेशानी आती हैं। ऐसे में उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं संतान प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए।
ज्यादातर लोग अपने जीवन चलाने के लिए हर तरह की कोशिशों में जुटे रहते हैं। कड़ी मेहनत और लगन से सफलता भी हासिल करते हैं। सफलता हासिल करने के अलावा जीवन में और भी कई ऐसी चीजें होती हैं, जो हमें खुशी देती हैं। जैसे कि बच्चें का होना।
इसके साथ ही जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन उनको यह नहीं पता होता है कि वास्तु के हिसाब से उन्हें सोना कहां है, बैठना कहां है... अगर वो गलती करती हैं तो इससे वास्तु दोष के कारण दिक्कत हो सकती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार प्रेग्नेंट महिलाओं को किन बातों को ख्याल रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार प्रेगनेंसी में महिलाओं को बड़ी समस्याएं होती है। ऐसे में संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले कपल्स को सोने की दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार पत्नी को हमेशा पाति के बाई तरफ ही सोना चाहिए। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पति और पत्नी का बिस्तर छत की बीम के ठीक नीचे नहीं होना चाहिए।
संतान प्राप्ति की चाहत रखने वालों को अपने बेडरूम में भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। बचपन में भगवान श्री कृष्ण बेहद ही नटखट थे। हर मां उनके जैसे ही संतान की कामना करती है। ऐसे में नटखट कान्हा की तस्वीर घर में लगाना शुभ रहता है।
वास्तु के अनुसार घर में युद्ध करती तस्वीरें हो या फिर अकेला बैठे व्यक्ति की तस्वीर हो तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसी तस्वीरें प्रेम भाव को खत्म करती हैं। साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी यह शुभ नहीं मानी जाती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।