Vastu Tips इन 5 जगहों पर रखें चांदी का मोर अटके हुए काम भी बनने लगेंगे आइए जानते हैं वास्तु से जुड़ी इन 5 जगहों के बारे में..
Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र में चांदी को शुभ धातु माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में 5 चांदी के मोर रखने से लक्ष्मी का वास होता है। तो आइए जानते है चांदी के मोर के बारे में…
मोर सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक माना जाता है। हिंदू धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी और विघा की देवी सस्वती से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी का मोर रखना शुभ माना जाता है। घर में चांदी के मोर को नाचने की स्थिति में रखने से धन और बुद्धि दोनों आकर्षित हो सकते हैं। आइए जानते हैं चांदी के मोर के बारे में कुछ खास बातें..
वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का मोर पूजा घर में रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा भी आप पर रहती है। घर के मंदिर में चांदी का मोर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
आपके बिजनेस में अगर अक्सर अड़चन आती है या फिर हानि उठानी पड़ रही है, तो आपको सकारात्मक ऊर्जा की जरुरत है। ऐसे में चांदी के मोर को अपने ऑफिस डेस्क या फिर स्टडी टेबल पर रखें। आप जहां पर बिजनेस से जुड़ी फाइल्स रखते हैं, वहां पर भी चांदी का मोर रख सकते हैं।
वास्तु के अनुसार आपके घर में धन की समस्याएं चल रही है, तो आपको घर में छोटा सा चांदी का मोर जरूर रखना चाहिए। चांदी को मोर को तिजोरी या पैसे वाले स्थान पर रखने से धन लाभ होता है और रूका हुआ धन भी प्राप्त होता है।
कई बार ऐसा होता है कि छोटी-सी बात पर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो जाता है। वहीं, घर की नकारात्मक ऊर्जा इतनी ज्यादा बढ़ने लग जाती है कि घर की सुख-शांति भंग होने लग जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए घर में चांदी का मोर रखें।
कई बार हम लाख कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी हमारी किस्मत साथ नहीं देती है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन चांदी का मोर खरीदें और उसे अपनी तिजोरी में रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी किस्मत चमक उठती है और आपको जीवन में भी सफलता प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।