Morning Vastu Tips : अगर आप भी सुबह उठते ही इन गलतियों को करते हैं, तो खराब जा सकता है आपका पूरा दिन।
Morning Vastu Tips : हिंदू धर्म में वास्तु का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार हम अपनी चीजों को करते हैं, तो हमें सफलता प्राप्त होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु को अनुसार हमें सुबह उठकर क्या चीजें करनी चाहिए। आइए जानते हैं-
आज के समय में हर इंसान के जीवन में कभी खुशियों आती है, तो कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार हर दिशा और स्थान का एक अलग ही महत्व होता है। खासकर जब हम दिन की शुरुआत करते हैं, तो हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही हम सुबह उठते ही कुछ गलत आदतें अपनाते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं सुबह उठते ही हमें किन चीजों को ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें कभी भी दांए पैर से नहीं उठना चाहिए। अगर आप भी दाएं पैर से उठते हैं तो बंद कर दें। कहा जाता है कि ऐसा होने पर हमारे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होती हैं। यह गलत ऊर्जा को आकर्षित करता है। जिससे पूरे दिन में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही किसी की या फिर अपनी परछाई को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक को कार्यो में बाधा का सामना करना पड़ सकता है और दिन भी खराब होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह बुरे या विचलित करने वाले सपनों के बारे में बात करना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। अगर आपने रात में बुरा सपना देखा है, तो उसे किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दिन की शुरुआत ही नकारात्मक हो जाती है।
वास्तु के अनुसार अगर आप भी सुबह उठकर बंद घड़ी को देखते हैं तो आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सुबह उठकर भूलकर भी बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए।
कई लोगों की आदत होती है, सुबह उठते ही आईना देखना, लेकिन यह नहीं करना चाहिए। हमें कभी भी सुबह उठकर आईना नही देखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है।
अगर आप किसी गंदे या अस्त-व्यस्त कमरे में सोते हैं और वहां से उठते हैं, यह आपके दिन को नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप जहां रहते हैं, वहां की स्वच्छता और व्यवस्था का सीधा संबंध मानसिक स्थिति से होता है। गंदगी और अव्यवस्था से मानसिक तनाव बढ़ता है, जो दिनभर की उत्पादकता और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।