वाराणसी

पुलिस चौकी के बगल में महिला को आतंकित कर हजारों की लूट

दो लोगों ने दिया घटना को अंजाम, बैग व उसमे रखे जेवरात लेकर हुए फरार
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2018, 7:22 PM IST
औरंगाबाद में महिला के साथ हुई लूट की जांच करती पुलिस
औरंगाबाद में महिला के साथ हुई लूट की जांच करती पुलिस

वाराणसी. लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुलिस चौकी के बगल मे बदमाशों ने महिला को आतंकित करके हजारों की लूट की है। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख कर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़े:-युवती को बहला-फुसला कर भगाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना चेतगंज के काली महाल निवासी गीता देवी शुक्रवार को संकठा मंदिर में दर्शन करने गयी थी इसके बाद वह लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। महिला का आरोप है कि वह औरंगाबाद पुलिस चौकी के बगल स्थित रामलीला मैदान के पास दो युवक पहुंचे और उसे आतंकित करके बैग लेकर फरार हो गये। बैग में थोड़े रुपयों के अलावा गले की चेन, बाली व मोबाइल रखा हुआ था। सभी चीजों की अनुमानित कीमत 40-50 हजार बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-मुहर्रम सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी ने मुस्लिम क्षेत्रों में किया पैदल मार्च

Updated on:
21 Sep 2018, 7:22 PM IST
Published on: