
वाराणसी. जीआरपी को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। कैंट रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने 10 हजार के इनामी बदमाश बच्चा डोम को पकड़ लिया है। पकड़ा गया अपराधी 33 मुकदमों में वांछित था उसके पास से नशीला पदार्थ के साथ लाखों का जेवरात बरामद भी बरामद हुआ है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में भी पुलिस करा रही पशु तस्करी, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक दूबे ने बताया कि बीती देर रात कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान 10 हजार का इनामी बच्चा डोम हत्थे चढ़ गया। बच्चा डोम की जब तलाशी ली गयी तो उसके पास से नशीला पदार्थ व लाखों के गहने बरामद हुए हैं जो विभिन्न वारदातों में लूटे गये थे। जीआरपी के अनुसार मुगलसराय के काली महाल डोमखाना निवासी बच्चा बेहद ही शातिर अपराधी है। काफी समय से जीआपी इसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। पूछताछ में बच्चा डोम ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसके अनुसार गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-महिला मित्र के साथ गेस्ट हॉउस में रह रहे विदेशी नागरिक की मौत, मचा हड़कंप
जहरखुरानी के साथ करता था लूटपाट
जीआरपी के अनुसार बच्चा डोम वाराणसी से लेकर हावड़ा तक सक्रिय रहता था। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को नशीला पदार्थ खिला कर उनका सारा सामान लूट लेता था। यदि नशीला पदार्थ खिलाने का मौका नहीं मिलता था तो चेन स्नैचिंग कर फरार हो जाता था। जीआरपी ने इसके उपर कुल 33 मुकदमे दर्ज किये थे और काफी दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। जीआरपी के अनुसार बच्चा डोम के पकड़े जाने से ट्रेन में होने वाली वारदातों पर अंकुश लगेगा। इनामी अपराधी को पकडऩे वालों में जीआरपी के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या, उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, बृद्धि सगार यादव, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार चौबे आदि जीआरपी के लोग शामिल थे।
यह भी पढ़े:-डा.आलोक भारद्वाज अध्यक्ष व डा.मनीषा सिंह लगातार दूसरी बार सचिव निर्वाचित