वाराणसी

बनारस में कोरोना के 8 नए मरीजों की पुष्टि, दो दिन में ही बढ़े 22 मरीज

- 123 पहुँची covid 19 पॉजिटिव की संख्या

less than 1 minute read
May 20, 2020
corona
corona

वाराणसी. मंगलवार के बाद बुधवार को भी बनारस में कोरोना का कहर जारी रहा। बुधवार को 8 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद वाराणसी में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123 हो गई है। आठ नए मरीजों में एक वाराणसी का व्यापारी, फल विक्रेता है, वहीं 6 मरीज प्रवासी है जिसमें से पांच मुंबई से एवं एक अहमदाबाद से वाराणसी आया है।

मुम्बई से आए मरीजों में कौन खान का

मुंबई से वापस आए पांच प्रवासी मरीजों में एक 22 वर्षीय मरीज ग्राम नारायणपुर थाना चौबेपुर का निवासी है। दूसरा 40 वर्षीय मरीज ग्राम कुरौना थाना जनसा का रहने वाला है। तीसरा 20 वर्षीय ग्राम छतौना थाना चौबेपुर निवासी है। 18 वर्षीय चौथा मरीज ग्राम खेवसीपुर थाना लोहता का रहने वाला है। 18 वर्षीय पांचवा मरीज दूलही गड़ाही मैदागिन थाना कोतवाली का निवासी है।

ये अहमदाबाद से आया था बनारस
अहमदाबाद से वापस आया 61 वर्षीय छठा मरीज ग्राम खरगीपुर थाना चौबेपुर का रहने वाला है। 50 वर्षीय सातवां मरीज विशेश्वरगंज मंडी का गुड़-चीनी व्यापारी है जोकि हबीबपुरा पिशाचमोचन थाना चेतगंज का निवासी है। 36 वर्षीय आठवां मरीज माधोपुर सिगरा का निवासी है। चंदवा मंडी में भारत सेवा आश्रम के सामने फल बेचने का कार्य करता है।

इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123 हो गई है। 70 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 49 है । जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on:
20 May 2020 09:15 pm
Also Read
View All
Varanasi News: ‘3 फीट की दीवार में छात्र रहते हैं, 9 फीट में कैदी’, BHU के बिरला हॉस्टल की बॉउंड्री उंची करने के विरोध में उतरे छात्र

वाराणसी: गंगा में मछुआरों को मिला 200 किलो वजनी 2500 साल पुराना मौर्य कालीन शिवलिंग

‘ईट राइट’ का हिस्सा बनेंगे काशी के मंदिर और एयरपोर्ट, FSSAI देगा सर्टिफिकेट, जानें क्या होगा फायदा

‘बंद हो मोहर्रम जुलूस और हथियार लहराने पर लगे पाबंदी’, BJP नेता नाजिया ने CM योगी को लिखा पत्र, कांग्रेस पर साधा निशाना

UP विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी, NDA के साथ मिलकर 300 सीटें जीतने का किया दावा