वाराणसी

10 से 18 मार्च तक चलाया जायेगा पल्स पोलियो अभियान

कल से 5.6 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद ज़िंदगी की

less than 1 minute read
Mar 09, 2019
10 से 18 मार्च तक चलाया जायेगा पल्स पोलियो अभियान

वाराणसी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाये जा रहे पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान 10 से 18 मार्च तक चलाया जायेगा। 18 मार्च को छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत जिले में 0-5 वर्ष तक के 5.6 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बी॰ एस॰ राय ने बताया कि पहले दिन 10 मार्च को बूथ स्तर पर दवा पिलाई जायेगी। इसके बाद 11 से 15 मार्च तक टीमों द्वारा घर-घर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। 18 मार्च को छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी हैं। जनपद में 1900 बूथ बनाये गये हैं और इसके अलावा घर-घर भ्रमण हेतु 1265 टीम बनाई गईं हैं। बूथ हेतु पर्येवेक्षको की संख्या 340 है। ट्रांजिट स्थलों की संख्या 90 एवं मोबाईल टीम की संख्या 45 है।

Published on:
09 Mar 2019 03:40 pm
Also Read
View All
जिसने किया था अपहरण उसी से शादी की जिद पर अड़ी ‘बसंती’, पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा, वाराणसी में जेल से छूटकर बाहर आया है प्रेमी

BHU में पीपल-बरगद पर धागा बांधने का विवाद: सामने आया विद्वत परिषद का बयान, बताया सनातन में क्या है पेड़ों का महत्त्व

बंजर भूमि पर यह सब्जी लगाकर करें कमाई, वाराणसी उद्यान विभाग ने की पहल, जानें कैसे उठाएं लाभ

विश्वनाथ धाम के बाहर वकीलों से हथापाई पर मंदिर प्रशासन ने लिया संज्ञान, PAC जवान पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप

शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड : 1 करोड़ की सुपारी और यूपी से बंगाल गोली मारने गए थे शूटर, अब तक 3 गिरफ्तार