
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है। शनिवार को भोर में तीन बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 80 लाख मूल्य का सोना उड़ा दिया है। आपराधिक वारदात की सीसीटीवी में कैद हो गयी। पीडि़त ने चौक थाने में घटना की तहरीर दी है जिसमे3.40 किलो कच्चा सोना उड़ाने की बात कही गयी है। खास बात है कि एक सप्ताह में पीएम मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र में आगमन होना है ऐसे में घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-बेकाबू कार ने चार को रौंदा, एक की हालत गंभीर
दारानगर निवासी स्वर्ण व्यवसायी गोपाल जी सेठ की कर्णघंटा में जय वैष्णव के नाम से दुकान है। सुबह वह 3 किलो 400 ग्राम कच्चा सोना स्कूटी में रख कर दुकान पहुंचे। गोपाल जी सेठ ने स्कूटी खड़ा की और दुकान खोल कर अंदर चले गये। दुकान की दो मिनट में सफाई करने के बाद जव वह वाहर निकले तो देखा कि स्कूटी की डिग्गी खुली हुई है और उसमे रखा कच्चा सोना गायब हो गया है। स्वर्ण व्यवसायी ने तुरंत ही जाकर सीसीटीवी में देखा तो पता चला कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आये थे। हेलमेट पहने बदमाशों ने पलक झपकते ही डिग्गी में रखा कच्चा सोना निकाला ओर फरार हो गये। स्वर्ण व्यवसायी ने जब पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ही घटनास्थल की पर जाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कप्तान आनंद कुलकर्णी व क्राइम बा्रंच की टीम भी वहां पर पहुंच गयी है।
यह भी पढ़े:-शराब पीने का नहीं दिया पैसा तो वृद्ध का सिर कूच का मार डाला
दो से ढाई किलो तक निकलता सोना, 80 लाख कीमत होने का अनुमान
3किलो 400 ग्राम कच्चा सोना से लगभग ढाई किलो शुद्ध सोना निकल सकता था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख हो सकती है। पुलिस के लिए यह बड़ी वारदात है। पिछले साल ठठेरी बाजार में करोड़ों के सोने की लूट हुई थी जिसको लेकर बनारस पुलिस को बड़ी किरकिरी हुई थी। पुलिस ने किसी तरह उस घटना का खुलासा किया था लेकिन लूट का सारा सोना बरामद करने में सफल नहीं हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस आगमन के दौरान पूरा सोना बरामदगी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी।
यह भी पढ़े:-छात्राओं की वॉशरूम वाली फोटो हुई वायरल तब अभिभावकों को पता चली नामी स्कूल की करतूत
रात में सड़कों पर उतरी पुलिस, सुबह हो गयी वारदात
शुक्रवार की रात को सभी थानों की फोर्स सड़क पर उतरी थी। पुलिस अधिकारियों ने जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया था और दूसरे दिन सुबह ही इतनी बड़ी वारदात हो गयी है। बनारस में जिस तरह से अपराधी बेलगाम होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे है उससे पुलिस की चुनौती बड़ गयी है। पिछले माह ही लक्सा थाने से कुछ दूर पर बदमाशो ने दिनदहाड़े असलहा सटा कर महिला से चेन छीन ली थी। सीसीटीवी में बदमाशों की फोटो आने के बाद भी खुलास करने में पुलिस की जगह क्राइम ब्रांच को लगाना पड़ा था।
यह भी पढ़े:-जब ओमप्रकाश राजभर ने कहा तीन विधायक काट रहे रसमलाई, छा गया सन्नाटा
सटीक मुखबिरी की आशंका, फोरेंसिक टीम ने वाहन की जांच की
स्वर्ण व्यवसायी के सोना उड़ाने प्रकरण में सटीक मुखबिरी की आशंका बलवती हो गयी है। बदमाशो को किसी ने बताया होगा कि स्वर्ण व्यवसायी इतना कच्चा सोना लेकर जा रहा है। इसके बाद ही बदमाशों ने मौका देकर वारदात को अंजाम दिया होगा। चौक थाने में पहुंची फोरेंसिक टीम ने स्कूटी की जांच की है।
यह भी पढ़े:-झमाझम बारिश के लिए करना पड़ सकता है इंतजार, अब नहीं बरसे बदरा से खेती करना होगा कठिन