वाराणसी

इस राशि के जातक के लिए सम्भावनाओं से भरा रहेगा आज का दिन, हो सकता है धन लाभ

जाने क्या कहते हैं आपके सितारे
2 min read
Rashifal
Rashifal

1. मेष- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सम्भावनाओं से भरा रहेगा। आज व्यवसाय में सफलता और उन्नति की सम्भावना है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।
पीला रंग आपके लिए शुभ है।

2. वृष- व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन- व्ययसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। पीला रंग शुभ है।



4. कर्क- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

6. कन्या- राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।

7. तुला- आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। हेल्थ से कष्ट संभव है। नीला रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में अन्न का वितरण करें।

8. वृश्चिक - राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु- अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री विष्णु जी की उपासना करें।

10. मकर- आज भावुकता से बचने का समय है। आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

11. कुंभ - व्यवसाय में धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें ।

12. मीन - आज छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनामका पाठ करें।

Published on:
25 Apr 2019 10:04 am
Also Read
View All
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

8 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत! प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, वीडियो बनाती रही युवती

वाराणसी में पकड़ा गया अफगानिस्तान का अब्दुल रहमान, मुंबई से बनवाया था फर्जी भारतीय पासपोर्ट