जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, इन राशियों के लिए नहीं शुभ है आज का दिन
वाराणसी. वृष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन इन छह राशियों को आज के दिन सम्भलकर रहना होगा।
मेष-
स्वास्थ्य की दृष्टि से इस राशि वालों को सर्दी के रोग होने की सम्भावना है। जो लोग व्यापार के क्षेत्र में है उनमें से अधिकतर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय :- एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं इससे लव लाइफ में रिलेशन और मजबूत होंगे
वृष राशि-
घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी,ससुराल पक्ष से आर्थिक सुख व सहयोग मिल सकता है। प्रेम के मामलें में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय :- रात्रि के समय मूंग भिगोकर प्रातः पक्षियों में डालने से प्रेम सम्बन्ध अच्छा रहेंगे।
मिथुन राशि
आपके उत्साह में वृद्धि होगी और कुछ कर गुजरने की योग्यता का प्रर्दशन करेगें। महिलायें किसी के उपेक्षा का शिकार हो सकती है।
उपाय :- किसी भी लड़की(चंद्रमा) का दिल न दुखाएं व अपनी गर्लफ्रेंड का सम्मान करना लव लाइफ के लिए अच्छा है।
कर्क राशि
पति पत्नी में तनाव की स्थिति रहेगी। नये व्यापार में वृद्धि होगी परन्तु नौकरो से सावधान रहने की आवश्यकता है प्रसाशनिक अधिकारियों से सहयोग मिलेंगा।
उपाय :- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए जलन, डाह और ईर्ष्या से बचें।
सिंह
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। परिवार में बड़ों को स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं हैं। नवयुवक अपने कैरियर को लेकर काफी चिन्तत रहेंगे।
उपाय :- आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए ॐ नीलवर्णाय विदमहे सैंहिकेयाय धीमहि तन्नों राहुः प्रचोदयात। इस मंत्र का 11 बार उच्चारण शाम या रात को करें।
कन्या
आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। चोट या आपरेशन भी संभव है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।
उपाय :- घर/व्यापारस्थल पर मंगल यंत्र स्थापित करके पूजा करने से नौकरी/बिज़नेस में तरक्की मिलेगी
तुला राशि
धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा, जो लोग साथ में सहयोग का कार्य करते है। उन्हे सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा। विवाद में विजय मिलेगी।
उपाय :- सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करना स्वास्थ्य के लिए शुभ है।
वृश्चिक राशि
पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा, समय के साथ चलने की जरूरत है अन्यथा सफलता के रास्ते में पीछे रह जायेंगे। पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को अच्छे लाभ के योग है।
उपाय :- शिवजी के सामने या पीपल के नीचे दो या पांच पीले नीम्बू रखने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
धनु राशि
अवसरों का लाभ अठाने में कोई कोताही न बरतें, अपने कार्यो के प्रति सकारात्मक रवैया रखें जिससे कि आप प्रशंसा के पात्र बन सकते है। महिलायें तनाव न उत्पन्न करें।
उपाय :- ॐ बृं बृहस्पतये नमः इस मंत्र को 11 बार उच्चारण करने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।
मकर राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा,आय व व्यय का लेखा-जोखा स्ंवय बनाये तो ही हितकर रहेगा। नयुवक अपने अभिन्न मित्रों से बैर न करें।
उपाय :- माता या किसी बुजुर्ग महिला से कुछ चावल लेकर सफेद वस्त्र में बांधकर अपने पास रखना नौकरी/बिज़नेस के लिए शुभ है।
कुम्भ राशि
पारिवारिक स्थितियों में कुछ उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। महिलायें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
उपाय :- लस्सी को शिवलिंग पर चढाने से लव लाइफ अच्छी रहती है।
मीन राशि
आपको स्वास्थ्य की समस्याएं प्रकट होने की आशंका है। किसी अपरिचित व्यक्ति से विवाद होने की आशंका रहेगी। कानूनी विवाद में विजय की सम्भावनाएं है।
उपाय :- काले-सफेद तिल और सतनाजा किसी धर्म स्थान में दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।