नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी के आगमन का आप ने किया विरोध

काली पट्टी  बांध कर दिया धरना, जानिए और क्या रहा खास

2 min read
Dec 22, 2016
Aap
Aap
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के बाद वाराणसी आगमन का आप ने विरोध किया है। गुरुवार को आप कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का विरोध करने के लिए हाथों में काली पट्टी बांध कर इंग्लिीशिया लाइन चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी का तुगलकी फरमान नोटबंदी है जिससे आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पीएम मोदी ने उद्योगपतियों को खुश करने के लिए ही बड़े नोटों को बंद किया है। गरीब जनता लाइन में मर रही है और उद्योगपति आराम से फायदा कमाने में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। मंदी के चलते लोगों का रोजगार छीन रहा है। चारों तरफ अफरातफरी मची हुई है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने एक तरफ चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। जबकि दूसरी तरफ नोटबंदी करके देश से गरीबों को खत्म करने में जुटे हुए है। वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी के बाद भी कालाधन तो नहीं मिल पाया है इसलिए नोटबंदी भी पीएम मोदी का एक जुमला बन गया है। नोटबंदी के चलते सैकड़ों लोगों की जान चली गयी है जिसकी जिम्मेदार पीएम मोदी सरकार है। वक्ताओं ने कहा कि बिना तैयारी के ही नोटबंदी की गयी है जिससे गरीब लोग प्रभावित हो रहे हैं। अपना पैसा रहने के बाद भी बहुत से लोगों की होने वाली शादी टूट गयी है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है बीज खरीदने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी को काफी माफ नहीं करेगी और समय आने पर जनता इंसाफ भी करेगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने पीएम मोदी वापस जाओ के जमकर नारे भी लगाये। इस अवसर पर कार्यवाहक जिला संयोजक मनीष गुप्ता, जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह, विनोद जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, अब्दुला खां, अरविन्द मौर्या, अखिल पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, संजय यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


निकाला मार्च दी श्रद्धांजलि
धरना के बाद आप कार्यकर्ताओं ने इंग्लिीशिया लाइन चौराहे से भारत माता मंदिर तक मार्च निकाला और नोटबंदी के बाद पैसा निकालने की लाइन में दम तोड़ चुके लोगों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भी दी गयी।

Published on:
22 Dec 2016 07:23 pm