वाराणसी

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे सपा बागी विधायक अभय सिंह, धनंजय सिंह गोलीकांड मामले में हुए हैं बरी

MLA Abhay Singh Big Statement: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के सावल पर सपा बागी विधायक अभय सिंह ने बड़ा बयान दिया। वह धनंजय सिंह गोलीकांड मामले में बरी हुए हैं।

2 min read
Apr 16, 2026
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे सपा बागी विधायक अभय सिंह। फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

MLA Abhay Singh Big Statement: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित टकसाल सिनेमा के बाहर करीब 24 साल पहले हुए शूटआउट मामले में बरी हुए विधायक अभय सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें

मामा ने 17 साल की भांजी को किया प्रेग्नेंट; डरा-धमका कर करता था दुष्कर्म, मां को भी दी जान से मारने की धमकी

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर क्या बोले अभय सिंह

सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में माननीय न्यायलय का आभार व्यक्त किया। जब उनसे पूछा गया है कि चुनाव को लेकर उनकी क्या तैयारी है इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह गोसाईगंज से फिर चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर भाजपा टिकट देती है तो क्या BJP से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल, वह चुनाव लड़ेंगे।

धनंजय सिंह पर अभय सिंह का हमला

साल 2002 की घटना का जिक्र करते हुए विधायक अभय सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय निर्दलीय विधायक रहे धनंजय सिंह ने तत्कालीन सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची थी। अभय सिंह के मुताबिक, ''धनंजय सिंह ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए एक मनगढ़ंत कहानी बनाई और मुझे इस मामले में मुख्य आरोपी बना दिया। अदालत के फैसले ने मेरे ऊपर लगे दाग को साफ कर दिया है।''

मजबूती से रखेंगे अपना पक्ष

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वादी पक्ष इस फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट जाता है, तो वे वहां भी मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे।

भाजपा की विचारधारा की सराहना

अपने राजनीतिक रुख पर बात करते हुए अभय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक राष्ट्रवादी पार्टी है और देश के हित में काम करने की क्षमता उसी में है। अभय सिंह ने कहा, ''क्षेत्रीय दलों की सोच सीमित होती है, जबकि हमारी विचारधारा भाजपा से मेल खाती है। जो ‘श्री राम’ के साथ है, हम उसके साथ हैं।''

क्या है मामला?

दरअसल, यह मामला सन 2002 का है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आरोप लगाया था कि जब वह अपने एक परिचित के यहां से वापस जौनपुर लौट रहे थे, इस दौरान कैंट थाना क्षेत्र के टकसाल सिनेमा के बाहर चार पहिया वाहन से आए विधायक अभय सिंह व एमएलसी विनीत सिंह और उनके कुछ समर्थकों ने फायरिंग की थी। इस घटना में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर और ड्राइवर को गोली लग गई थी।

ये भी पढ़ें

‘एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी’, कक्षा 9वीं की दुष्कर्म पीड़िता बोली, पग-पग हुआ फरेब
Also Read
View All