15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी का यह फ्लाईओवर बनेगा नया अर्बन हॉटस्पॉट, गेमिंग-फूड और पार्किंग से सजेगा आधुनिक जोन

जिला प्रशासन ने विकास की दिशा को नई गति देने के लिए तरना फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े स्थान को आधुनिक और आकर्षक रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। यहां एक आधुनिक गेमिंग और वेंडिंग जोन तैयार किया जाएगा...

2 min read
Google source verification

परियोजना का ब्लू प्रिंट तैयार

वाराणसी: जिला प्रशासन ने विकास की दिशा को नई गति देने के लिए तरना फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े स्थान को आधुनिक और आकर्षक रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। एयरपोर्ट जाने और आने वाले इस रास्ते पर अब एक आधुनिक गेमिंग और वेंडिंग जोन तैयार किया जाएगा, जिससे काशी के लोगों को बेहतर मनोरंजन सुविधा मिलेगी। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रस्तावित इस गेमिंग जोन को बच्चों व युवाओं की जरूर को ध्यान में रखते हुए यहां निर्मित किया जा रहा है। यहां बैडमिंटन कोर्ट, पीकल बॉल और स्केटिंग जैसे खेल के कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल के कारण खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा और बच्चे वा युवा सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में खेल सकेंगे। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए और स्थान की समस्या को दूर करने में यह कोर्ट निर्णायक साबित होगा।

व्यापारियों को मिलेगा फायदा

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे ही वेंडिंग जोन भी बनाया जाएगा, जहां छोटे बड़े व्यापारी अपनी दुकान लगा सकेंगे और इससे स्ट्रीट वेंडर्स को भी काफी फायदा पहुंचेगा। यहां आने वाले लोग इस वेंडिंग जोन में कई प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही यह वेंडिंग जोन आजीविका का एक मुख्य साधन के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

बनेगा सामाजिक और आर्थिक गतिविधि का केंद्र

उन्होंने बताया कि यहां एक पार्किंग की व्यवस्था भी करने की योजना है, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है। इससे ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे का स्थान अक्सर खाली रह जाता है और ऐसी परियोजनाओं के जरिए इन्हें उपयोगी बनाकर सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह पहल शहरी संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही समावेशी, विकास, रोजगार सृजन और नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग