14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में डॉक्टर के घर एटीएस की रेड, टेरर फंडिंग की आशंका, मुंबई से पहुंची टीम

यूपी एटीएस मुंबई एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने वाराणसी के पठानी टोला इलाके में मौजूद एक चिकित्सक के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि टेरर फंडिंग मामले में यह छापेमारी की गई है...

2 min read
Google source verification

Pc-patrika

वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के पठानी टोला इलाके में मुंबई एटीएस और यूपी एटीएस की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एक चिकित्सक के घर मुंबई एटीएस और यूपी एटीएस की टीम पहुंची और पूछताछ की है। इस दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी डॉक्टर के घर पहुंच कर पूछताछ में जुटी हुई थी। फिलहाल, छापेमारी खत्म हो चुकी है और टीम अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई है।

पठानी टोला में है चिकित्सक का मकान

जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस मुंबई एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने वाराणसी के पठानी टोला इलाके में मौजूद डॉक्टर आरिफ अंसारी के घर पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले में यह छापेमारी की गई है और डॉक्टर के बेटे अबू बकर से टीम ने पूछताछ की है। अबू बकर फिलहाल नीट की तैयारी कर रहा है। इस दौरान डॉक्टर के बेटे के साथ ही उसके परिजनों के मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि की सघनता से जांच की गई है।

सूत्रों की मानें तो डॉक्टर के बेटे पर एक कश्मीरी हैंडल से व्हाट्सएप चैट के जरिए बातचीत करने का आरोप लगा है, जो पाकिस्तान के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। इसके बाद टीम पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंची हुई है। इस दौरान टीम ने करी 5 घंटे तक डॉक्टर के घर में रहकर उनसे व उनके परिजनों से पूछताछ की है। घटना स्थल पर और आसपास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

जरुरी दस्तावेजों को साथ ले गई टीम

करीब 5 घंटे तक सघनता से पूछताछ किए जाने के बाद टीम डॉक्टर के घर से निकल गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लेकर गई है। सूत्रों की मानें तो टीम अपने साथ बैंक अकाउंट के डिटेल्स, मोबाइल फोंस, कंप्यूटर के हार्ड डिस्क और लैपटॉप अपने साथ लेकर गई है। टीम को आशंका है कि अवैध रूप से लाखों रुपए की लेनदेन की गई है, इसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की है।

बाल रोग विशेषज्ञ हैं डॉक्टर आरिफ

बताया जा रहा है कि चिकित्सक एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं और वह अपनी पत्नी के साथ इस मकान के दूसरे तल पर रहते हैं, जबकि निचले तल पर अस्पताल का संचालन होता है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा था और किसी के भी मकान के आसपास जाने की मनाही थी। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग डॉक्टर आरिफ अंसारी के घर के समीप पहुंचे हुए थे, जिन्हें पुलिस वहां से हटा रही थी।

खबर अभी तथ्यों के आधार पर अपडेट की जा रही है....

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग